दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर
01-Jul-2025 04:06 PM
By FIRST BIHAR
Malik Trailer: राजकुमार राव की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मालिक' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिलीज़ से पहले ही फिल्म का एक्शन से भरपूर ट्रेलर सामने आ चुका है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
ट्रेलर की शुरुआत राजकुमार राव और उनके पिता के बीच एक भावनात्मक बातचीत से होती है, जिसमें राव कहते हैं कि हम मजबूर बाप का बेटा हैं, किस्मत थी हमारी। पर आपको मजबूत बेटा का बाप बनना पड़ेगा, किस्मत है आपकी। 'मालिक' पैदा नहीं हुए तो क्या, बन तो सकते हैं।
फिल्म में राजकुमार राव एक आम इंसान से राजनीति में प्रवेश करते हैं और बाद में परिस्थितियों के चलते हथियार उठा लेते हैं। ट्रेलर में उनकी दमदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ गोलियों की बौछार और गैंगस्टर-एक्शन भी देखने को मिलता है।
मानुषी छिल्लर फिल्म में राजकुमार राव की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं, और उनकी झलक भी ट्रेलर में दिखाई गई है। इसके अलावा फिल्म में हुमा कुरैशी, प्रोसेनजीत चटर्जी और स्वानंद किरकिरे भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, “जन्म से नहीं किस्मत से बनेगा, मजबूर बाप का मजबूत बेटा – 'मालिक'। ट्रेलर आ गया है। 'मालिक' से मिलने आ जाना 11 जुलाई को, सिर्फ सिनेमाघरों में”।