दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर
15-Apr-2025 06:11 PM
By First Bihar
Entertainment News: सबसे पसंदीदा शो रह चूका ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में पिछले काफी समय से शो की जान ‘दयाबेन’ को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। पिछले दिनों खबरें मिल रही थी कि शो के लिए एक एक्ट्रेस को फाइनल कर लिया गया है, लेकिन मेकर्स का इस मामले पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं थी। अब शो में दयाबेन को लेकर एक अहम जानकारी मिल रही है और यह खुद शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने दी है।
असित ने शो के बारे में सूचित करते हुए कहा है कि पूरी टीम इस आइकॉनिक किरदार को वापस लाने के लिए काम कर रही है। साथ ही उन्होंने दिशा वकानी की जगह लेने के लिए कुछ एक्ट्रेसेस को शॉर्टलिस्ट किया है और जल्द ही उनसे मिलने की संभावना है। दिशा वकानी ने ‘दयाबेन’ का किरदार ऐसा निभाया कि पिछले कई सालों से पर्दे से दूर होने के बाद भी फैंस आज भी उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेताब रहते हैं।
बता दें कि परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियों के बीच दिशा वकानी के लिए पर्दे पर वापस लौटना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। पिछले काफी समय से चर्चाएं थी कि दिशा जल्द पर्दे पर लौटेंगी लेकिन, बीते कुछ दिनों पहले खबर आई कि दिशा की जगह मेकर्स ने अब नई ‘दयाबेन’लाने का मन बना लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बातचीत के दौरान जिक्र किया है और मुहर लगाई कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में ‘दयाबेन’ वापसी जरूर होगी।
उन्होंने कहा, ‘हम निश्चित रूप से दया भाभी के किरदार को वापस लाएंगे। लोग कहते हैं कि उन्होंने दया भाभी के जाने के बाद से शो का आनंद नहीं लिया है। मैं पूरी तरह से सहमत हूं। हमारी पूरी टीम दया भाभी के किरदार को जल्द से जल्द शो में वापस लाने की कोशिश कर रही है।’ वहीं, असित मोदी ने आगे कहा, ‘मैंने इस भूमिका के लिए कुछ लोगों को शॉर्टलिस्ट किया है और आप उनसे जल्द ही मिलेंगे। दिशा के शो छोड़ने के पांच साल हो गए हैं और हम अभी भी उन्हें याद करते हैं। साथ ही उन्हें पसंद करने वाले भी याद करते है। हमारा भी यहीं टारगेट है कि कोई उन्हीं के जैसी मिलें।’
आपको बता दें कि ये खबर तब आई है जब कुछ दिनों पहले असित मोदी, जो दयाबेन के किरदार के लिए ऑडिशन ले रहे थे और उन्होंने किसी को पसंद किया है। इसके अलावा, टीम के साथ मॉक शूट कर रही है। वहीं, इस साल जनवरी में, असित मोदी ने पुष्टि की थी कि दिशा वकानी शायद शो में वापस नहीं आएंगी। बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 16 सालों से सफलतापूर्वक चल रहा है, जिसमें दिशा वकानी ने ‘दयाबेन का’ के रूप में आइकॉनिक किरदार निभाया, 2018 में मैटरनिटी लीव पर गईं और तब से वापस नहीं आई हैं।