दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर
10-Nov-2025 04:43 PM
By FIRST BIHAR
Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। पिछले हफ्ते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक, अब उन्हें ICU वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है।
धर्मेंद्र पिछले कई दिनों से ICU में थे ताकि ज़्यादा लोग उनसे मिलने न पहुंचे और उन्हें आराम मिल सके। हालांकि, सोमवार सुबह उनकी तबीयत और बिगड़ गई, जिसके बाद परिवार के सदस्यों का अस्पताल आना-जाना बढ़ गया है। फिलहाल, डॉक्टरों का कहना है कि वे इलाज पर रिस्पॉन्ड कर रहे हैं, लेकिन अस्पताल या परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
इससे पहले 3 नवंबर को धर्मेंद्र की पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने उनकी तबीयत को लेकर अपडेट दिया था। बता दें कि इसी साल अप्रैल में धर्मेंद्र की आंखों की सर्जरी हुई थी। उनकी एक आंख में धुंधलापन आने के कारण कॉर्निया ट्रांसप्लांट किया गया था। इसके अलावा उनका मोतियाबिंद ऑपरेशन भी हुआ था।
89 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र एक्टिंग की दुनिया में काफी सक्रिय हैं। हाल ही में वे कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे। अब वे श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी होंगे। फिल्म 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।