दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर
20-Apr-2025 04:16 PM
By First Bihar
Dhanush: दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष की आने वाली फिल्म ‘इडली कडाई’ के सेट पर से एक बुरी खबर सामने आ रही है. जहाँ भीषण आग लगने के कारण पूरा का पूरा सेट जलकर तबाह हो चुका है. हालांकि, गनीमत है कि इस अगलगी में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है, मगर इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि फिल्म के निर्माताओं को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ गया है.
इस फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों तक उक्त सेट पर हुई थी, जिसके बाद टीम किसी और जगह शूटिंग करने चली गई थी, योजना यह थी कि कुछ दिनों के बाद वापस इस लोकेशन पर आकर, इसी सेट पर आगे की शूटिंग की जाएगी लेकिन उससे पहले ही यह दुर्घटना घट गई. जिसके बाद चारो तरफ इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. विशेषकर धनुष के फैंस में.
बताते चलें कि इस फिल्म की शूटिंग तमिलनाडु के थेनी जिले के पास एक गांव अंदीपट्टी में चल रही थी. यहीं पर एक बड़ा सेट तैयार किया गया था जिसमें दुकानें, सड़कें, घरें इत्यादि बनाए गए थे. वैसे तो इस आग लगने की घटना के मुख्य कारण का पता नहीं चल पाया है, मगर जानकारी के मुताबिक़ इस सेट का निर्माण ज्वलनशील पदार्थों के इस्तेमाल से किया गया था और यही आग लगने की मुख्य वजह हो सकती है.
आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियाँ वहां पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद इस आग पर जैसे-तैसे काबू पाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और पूरा सेट जलकर राख हो चुका था. जानकारी के मुताबिक़ इस फिल्म में धनुष लीड रोल में तो हैं ही पर साथ ही फिल्म का निर्माण और निर्देशन भी वही कर रहे हैं. फिल्म को इसी साल 1 अक्टूबर को रिलीज किया जाना है.