ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर

Bigg Boss 19: विकेंड के वॉर के बाद बिग बॉस हाउस में बढ़ा ड्रामा, दो कंटेस्टेंट के बीच हुआ जमकर बवाल

Bigg Boss 19: विकेंड के वॉर के बाद बिग बॉस 19 का माहौल पूरी तरह बदल गया है। शो का घर अब जंग के मैदान में तब्दील हो गया है, जहां हर दिन नए विवाद और झगड़े देखने को मिल रहे हैं।

06-Oct-2025 03:22 PM

By First Bihar

Bigg Boss 19: विकेंड के वॉर के बाद बिग बॉस 19 का माहौल पूरी तरह बदल गया है। शो का घर अब जंग के मैदान में तब्दील हो गया है, जहां हर दिन नए विवाद और झगड़े देखने को मिल रहे हैं। घर के अंदर अब एक नई कैटफाइट ने माहौल को और भी गरमा दिया है। इस बार भिड़ंत हुई है तान्या मित्तल और फरहाना के बीच, जिनकी बहस ने पूरे घर का माहौल बिगाड़ दिया।


दरअसल, डिनर टेबल पर खाना खाते वक्त फरहाना और तान्या के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। फरहाना की एक बात पर भड़कते हुए तान्या चिल्लाईं— “मैंने तुम्हें नहीं बोला है एहसान फरामोश, ये मेरी लैंग्वेज नहीं है।” इस पर फरहाना ने भी पलटवार करते हुए कहा- “तुम गालियां नहीं देतीं तो इसका मतलब ये नहीं कि तुम्हारे शब्द सही हैं।”


दोनों की बहस बढ़ती देख जीशान कादरी बीच में आए और फरहाना को लताड़ते हुए बोले कि उन्हें लगता है वे कभी गलत हो ही नहीं सकतीं। इस पर फरहाना भड़क उठीं और बोलीं- “आप क्यों इसके चमचे बन रहे हो?” जीशान ने भी जवाब में कहा “तू भी तो नेहल की चमची बनी रहती है।” यह सुनकर घर का माहौल पूरी तरह गर्मा गया।


इसके बाद फरहाना ने तान्या को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें पहले से ही तान्या के चेहरे की असलियत पता थी। जवाब में तान्या बोलीं- “मैं तुम्हारे बारे में सोचती ही नहीं हूं।” इस पूरे विवाद ने सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी है, जहां फैंस दोनों के बीच चल रही तकरार पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।


वहीं, नॉमिनेशन टास्क के दौरान भी बिग बॉस हाउस में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। गार्डन एरिया को एक भूतिया प्लेग्राउंड में बदला गया, जहां प्रतियोगियों को अपने प्रतिद्वंद्वियों को नामांकित करना था। इसी दौरान यूपी के मृदुल तिवारी पहली बार शो में अपने गुस्से के तेवर दिखाते नजर आए। उन्होंने नेहल पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ “सिंपैथी कार्ड” खेलती हैं और बार-बार एक ही बात दोहराती हैं।


दूसरी ओर, अमाल टास्क के दौरान अशनूर को टारगेट करते दिखाई दिए, जबकि नीलम और गौरव खन्ना भी आपस में भिड़ गए। इन झगड़ों से साफ है कि आने वाले दिनों में बिग बॉस 19 और भी ज्यादा दिलचस्प और विवादित होने वाला है।


शो के ताजा प्रोमो ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। दर्शक अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आने वाले एपिसोड में कौन किस पर भारी पड़ता है और किसकी जंग शो के इतिहास में नई सुर्खियां बनाती है।