ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की शूटिंग पर क्यों लग गई रोक? आज दिखाई जानी थी घर की झलक

Bigg Boss 19: मुंबई में भारी बारिश के चलते बिग बॉस 19 की शूटिंग रोक दी गई है। मंगलवार को होने वाला मीडिया टूर इवेंट भी रद्द कर दिया गया। अब फैंस को बिग बॉस हाउस की पहली झलक के लिए और इंतजार करना होगा।

19-Aug-2025 03:50 PM

By FIRST BIHAR

Bigg Boss 19: मायानगरी मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को जहां पूरी तरह प्रभावित किया है, वहीं अब इसका असर मनोरंजन जगत पर भी देखने को मिल रहा है। बारिश के कारण मच अवेटेड रिएलिटी शो बिग बॉस 19 की शूटिंग रोक दी गई है, साथ ही मंगलवार को होने वाला मीडिया टूर इवेंट भी रद्द कर दिया गया।


सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को बिग बॉस हाउस को मीडिया के लिए खोला जाना था, लेकिन मुंबई के कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम को देखते हुए जियो सिनेमा की टीम ने इवेंट को रद्द कर दिया। टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया कि शहर में भारी बारिश और पानी जमा होने के कारण बिग बॉस हाउस टूर और सभी संबंधित गतिविधियां फिलहाल के लिए स्थगित कर दी गई हैं। बारिश की स्थिति के अनुसार अगली जानकारी दी जाएगी।


इवेंट में शामिल होने के लिए दिल्ली से आए पत्रकारों की फ्लाइट्स डायवर्ट या रद्द कर दी गईं, वहीं जो पहले से मुंबई पहुंच चुके थे, उन्हें वापस भेज दिया गया ताकि वे शहर में फंसे न रह जाएं। अब टीम जल्द ही एक नई तारीख तय करने पर विचार कर रही है।


बिग बॉस के मीडिया इवेंट के अलावा, मुंबई में बाकी टीवी और फिल्म शूटिंग्स पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। हालांकि, फिल्मसिटी की गलियों में भारी जलभराव की खबरें हैं, लेकिन इसके बावजूद कलाकार और तकनीकी स्टाफ पानी में चलकर शूटिंग लोकेशन तक पहुंच रहे हैं।


बिग बॉस सीजन 19 का प्रीमियर 24 अगस्त को तय किया गया है। इस बार शो में राजनीतिक माहौल और सेटअप पर जोर रहेगा। सूत्रों के अनुसार, सलमान खान पहले ही अपने पॉलिटिकल अंदाज़ में इंट्रोडक्शन दे चुके हैं, और मंगलवार को मीडिया को नए घर की पहली झलक दिखाने की योजना थी। अब बारिश के चलते दर्शकों को बिग बॉस हाउस की पहली झलक पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।