दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर
26-Aug-2025 10:38 AM
By First Bihar
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19, जो टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो माना जाता है, की शुरुआत रविवार 24 अगस्त से हुई। पहले ही दिन घर के सभी 16 कंटेस्टेंट्स ने कदम रखा और उनके बीच छोटी-मोटी नोकझोंक भी देखने को मिली। शो की शुरुआत एक मजेदार ट्विस्ट के साथ हुई, जहां मेकर्स ने पहले ही दिन एक शॉकिंग एविक्शन दिखाया। इस बार जम्मू-कश्मीर की कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट को वीकेंड के वार से पहले घर से बेघर कर दिया गया, लेकिन कहानी में बड़ा ट्विस्ट आया।
बिग बॉस 19 की थीम 'घरवालों की सरकार' के तहत कंटेस्टेंट्स को ही फैसला करना था कि किसे पहले घर से बाहर जाना चाहिए। फरहाना भट्ट बाकी सदस्यों से जुड़ नहीं पाईं और उनके खिलाफ भारी वोटिंग हुई, जिसके कारण उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया। हालांकि, मेकर्स ने उन्हें सीक्रेट रूम में भेज दिया, जहां से वह घरवालों की हर गतिविधि पर नजर रख रही हैं।
इस दौरान फरहाना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि घरवालों ने उन्हें नॉमिनेशन से चुप कराने की कोशिश की, लेकिन निडर फरहाना दबाई नहीं जा सकतीं। उन्होंने चेतावनी दी कि सीक्रेट रूम से वह हर चेहरे और हर शब्द पर नजर रख रही हैं और जब वापस आएंगी तो घरवालों को उनके जवाब के लिए तैयार रहना होगा।
सीक्रेट रूम में फरहाना बिग बॉस के निर्देशानुसार घर के कंटेस्टेंट्स के व्यवहार और चालाकियों पर नजर बनाए रख रही हैं। इससे उन्हें यह समझने का मौका मिलेगा कि घर के अंदर क्या चल रहा है, जिससे वह वापसी के बाद अपने खेल को बेहतर बना सकेंगी।
वहीं, सीक्रेट रूम में जाने से पहले किचन में फरहाना और कुनिका के बीच तकरार भी हुई। नाश्ता बनाते समय फरहाना ने अंडा बनाया, लेकिन किचन में गंदगी फैल गई, जिस पर कुनिका ने नाराजगी जताई और फरहाना से सफाई करने को कहा। फरहाना ने चिढ़कर कहा कि उन्होंने आज सफाई कर दी है और आगे ऐसा नहीं करेंगी। इस बातचीत के बाद दोनों के बीच कोल्ड वॉर शुरू हो गया है, जो घर में आगे भी एक तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर सकता है।