दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर
21-Aug-2025 01:34 PM
By First Bihar
Bharti Singh: भारत की कॉमेडी क्वीन के नाम से लोकप्रिय भारती सिंह ने अपने टीवी और डिजिटल करियर से पिछले कई वर्षों में लाखों लोगों के दिल जीते हैं। शुरुआत टेलीविजन से करने वाली भारती अब यूट्यूब व अन्य सोशल मीडिया पर भी धमाल मचा रही हैं। हाल ही में राज शमानी के साथ बातचीत में भारती ने अपनी कमाई का खुलासा किया है और बताया है कि उनकी कुल आय का 60% हिस्सा टीवी से आता है, जबकि 40% यूट्यूब से मिलता है। उनके दो यूट्यूब चैनलों में से एक के 7.78 मिलियन और दूसरे के 3 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।
भारती ने इस बारे में बात करते हुए हंसते हुए कहा, “मुझे तो विश्वास ही नहीं हुआ था कि माइक साफ करने जैसे साधारण वीडियो डालने पर भी पैसे मिल सकते हैं।” उन्होंने बताया कि टीवी पर एक दिन की कमाई यूट्यूब पर महीने भर में होती है, लेकिन यह राशि उनके लिए एक बड़ा बोनस है। इस डिजिटल सफर का पूरा श्रेय उन्होंने अपने पति हर्ष लिम्बाचिया को दिया है। हर्ष ने ही उन्हें समझाया कि टीवी की चमक हमेशा नहीं रहेगी इसलिए यूट्यूब पर भी ध्यान देना जरूरी है। भारती ने कहा, “शुरुआत में मुझे यूट्यूब समझ नहीं आया। लेकिन हर्ष की सलाह पर मैंने कोशिश की और धीरे-धीरे इसमें मजा आने लगा। फिर तो पैसे भी आने लगे और यह काम मेरी सोच से ज्यादा शानदार निकला।”
उन्होंने यह भी कहा कि यूट्यूब पर सफलता का राज मेहनत और समर्पण है। “अगर आप अपने काम में पूरी मेहनत और दिल लगाते हैं तो यूट्यूब भी आपके लिए उतना ही लौटाएगा।” बताते चलें कि यूट्यूब पर भारती वह अपने व्लॉग्स, कॉमेडी वीडियोज और रोजमर्रा की जिंदगी की झलकियों से दर्शकों के लिए निरंतर रूप से पब्लिश करती रहती हैं।
इन बातों के अलावा भारती ने अपनी जिंदगी के बारे में भी खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि भले ही वह बिजनेस क्लास में सफर करती हैं और पांच सितारा होटलों में ठहरती हैं, लेकिन उनकी आत्मा आज भी वही पुरानी अमृतसरी पंजाबन है। “मैं आज भी हाथ से खाना खाती हूं। मन करता है कि अमृतसर चली जाऊं, लेकिन मुंबई की व्यस्तता रोक लेती है,” उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा।
वर्कफ्रंट की बात करें तो भारती टीवी पर ‘डांस दीवाने’, ‘द कपिल शर्मा शो’ और अन्य कई शोज में अपनी मस्ती से दर्शकों को हंसाती रहीं हैं। यूट्यूब पर उनके चैनल ‘लोल लाइफ ऑफ लिम्बाचियास’ और ‘भारती टीवी’ पर व्लॉग्स, कॉमेडी और उनके बेटे गोला के साथ प्यारे पल दर्शकों को खूब पसंद आते हैं। हर्ष के साथ उनकी जोड़ी न केवल रियल लाइफ में बल्कि डिजिटल और टीवी स्क्रीन पर भी काफी हिट है।