ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / lifestyle / Weight Loss: 26 वर्षीय इस इंसान ने ऐसे घटाया 34 किलो वजन

Weight Loss: 26 वर्षीय इस इंसान ने ऐसे घटाया 34 किलो वजन

Weight Loss: 26 वर्षीय सुभाशीष ने जो कर दिखाया, वह हम में से कई लोग करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसमे सफल नहीं हो पाते।100 किलो से भी अधिक थी वजन लेकिन उन्होंने सिर्फ 6 महीने में 34 किलो वजन घटाकर लोगों के सामने एक मिसाल पेश की है।

17-Mar-2025 01:10 PM

By First Bihar

Weight Loss: ओडिशा के भद्रक जिले के 26 वर्षीय सुभाशीष पढ़ी ने जो कर दिखाया, वह हम में से कई लोग करना चाहते हैं, लेकिन सफल नहीं हो पाते। पहले उनका वजन 100 किलो से भी अधिक था, लेकिन उन्होंने सिर्फ 6 महीने में 34 किलो वजन घटाकर लोगों के सामने एक मिसाल पेश की है। सुभाशीष का मानना है कि वजन घटाना सिर्फ शरीर का खेल नहीं है, बल्कि यह एक मानसिकता (माइंडसेट) का भी खेल है।


धैर्य और सकारात्मक सोच है जरूरी

सुभाशीष का मानना है कि वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी है धैर्य बनाए रखना और सकारात्मक सोचना। उन्होंने Instagram पर अपनी कहानी साझा करते हुए बताया कि कभी-कभी ऐसा भी होता था जब वे अधिक खाना खा लेते थे और जिम नहीं जा पाते थे। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य पर टिके रहे।अगर कभी आपको ऐसा महसूस हो कि आप कुछ अच्छा नहीं कर पा रहे हैं, तो सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें और खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करें।

ऐसे घटाया अपना वजन

सुभाशीष ने अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव किए, जिससे उन्हें यह सफलता मिली।

कैलोरी पर नियंत्रण करते हुए उन्होंने अपनी रोजाना की कैलोरी बर्न करनी शुरू कर दी। उन्होंने 1600 से 1800 कैलोरी तक की खपत को नियंत्रित किया और सोडा व कोल्ड ड्रिंक्स के सेवन में कमी करके खुद को संयमित रखा।

डाइट में परिवर्तन

कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम कर दी और फलों और सब्जियों का सेवन अधिक किया। प्रोटीन इनटेक बढ़ाया और शराब से पूरी तरह दूरी बना ली।

वर्कआउट रूटीन

हफ्ते में 4-5 दिन ट्रेनिंग की, जिसमें पुश-पुल-लेग्स जैसे वर्कआउट शामिल थे।वहीं रोजाना 1200 कदम ब्रिस्क वॉक करना उनकी कार्डियो रूटीन का हिस्सा था।

अच्छी नींद की अहमियत

सुभाशीष ने नींद को वजन घटाने की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताया। अच्छी नींद से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और शरीर को रिकवरी का समय मिलता है। सुभाशीष की यह कहानी हमें यह सिखाती है कि वजन घटाना केवल डाइट और वर्जिश का खेल नही है ,वल्कि सकारात्मक विचार और इक्षाशक्ति भी  काफी अहम है |