Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
13-Mar-2025 04:09 PM
By First Bihar
Life Style: फलों का सेवन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अक्सर लोग सुबह खाली पेट फलों का सेवन करते हैं। यह सेहतमंद होने के साथ ही खाने में स्वादिष्ट भी होता है। वहीं आज हम एक ऐसे फल के बारे में बताएंगे कि सेहत के लिए किस फल का बीज खजाने से कम नही है। हम बात कर रहे हैं पपीते और उसके बीज की। पपीता एक ऐसा फल है जिसका सेवन अक्सर लोग वजन कम करने, पेट से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए करते हैं।
पपीते को जब भी खाया जाता है तो इसको छीलकर इसके बीजों को निकाल कर फेंक दिया जाता है लेकिन क्या आप जानते है कि पपीते के बीज सेहत के लिए कितने फायदेमंद हो सकते हैं। आप जानकर शायद चौक जाइएगा कि जिन बीजों को आप बेकार समझकर फेंक देते हैं। वह सेहत के लिए लाभों से भरपूर होते हैं। पपीते के बीज में भरपूर मात्रा में विटामिन, जिंक, फॉस्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर और ही एंटीऑक्सीडेंट होता है।
पपीता के बीज खाने के फायदे
सुबह खाली पेट पपीता के बीज को चबा कर खाने से कई बिमारियों को दूर करता है। जैसे;
कब्ज
जिस तरह से पपीते का सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। ठीक उसी तरह से ही पपीते के बीजों को भी पेट के लिए काफी अच्छा माना गया है। कई स्टडीज में पाया गया है कि पपीता के बीज में प्रोटियोलिटिक एंजाइम होते हैं, जो आंतों में रहने वाले बैक्टीरिया को मारते हैं और इससे पेट को हेल्दी रखने और कब्ज की समस्या से राहत पाने में मदद मिल सकती है।
डायबिटीज
पपीते के बीजों का सेवन डायबिटीज जैसी समस्या से राहत दिलाने में भी मदद कर सकते हैं। पपीते के बीज में एंटीऑक्सीडेंट और फ्लावोनोइड होते हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार हैं। ऐसे में पपीते के बीजों का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए लाभदायी हो सकता है।
कोलेस्ट्रॉल
शरीर में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल आपकी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए पपीते के बीजों का सेवन लाभदायी हो सकता है। इसके बीजों में ओलेक एसिड सबसे ज्यादा पाया जाता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।