ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

IAS officers transfer : बिहार में 22 IAS का तबादला, पटना समेत कई जिलों में नई पोस्टिंग; देखिए लिस्ट

IAS officers transfer : बिहार में बड़े प्रशासनिक बदलाव के तहत 22 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इसमें उप विकास आयुक्त समीर सौरभ, दीपक कुमार और अभिषेक पुलिस भी शामिल हैं।

IAS officers transfer : बिहार में 22 IAS का  तबादला, पटना समेत कई जिलों में नई पोस्टिंग; देखिए लिस्ट
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

IAS officers transfer : बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूबे के सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department) की तरफ से हाल ही में सूचना जारी कर बताया गया है कि राज्य में 22 आईएएस (Indian Administrative Service) अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह प्रशासनिक बदलाव राज्य सरकार की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने और विकास कार्यों को सुचारू रूप से चलाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।


सूचना के अनुसार, उप विकास आयुक्त (Additional Development Commissioner) समीर सौरभ को ट्रांसफर किया गया है। समीर सौरभ अपने वर्तमान पद पर कार्य करते हुए कई विकास योजनाओं को लागू करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। उनके ट्रांसफर से संबंधित नई जिम्मेदारियों के बारे में अभी तक विभाग ने विस्तृत जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह माना जा रहा है कि उन्हें राज्य के किसी महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद पर तैनात किया जाएगा।


अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2019 बैच के भा.प्र.से. अधिकारी समीर सौरभ को उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद् पटना के पद से स्थानांतरित करते हुए प्रबंध निदेशक, कम्फेड, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। उनके पद को संयुक्त सचिव स्तर के समकक्ष घोषित किया गया है। वहीं, 2019 बैच के ही अधिकारी दीपक कुमार मिश्रा, नगर आयुक्त नालंदा को संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय, बिहार के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें बिहार विकास मिशन के कार्यालय में अपर निदेशक-सह-मिशन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।


वर्ष 2020 बैच के अधिकारियों में अभिषेक पलासिया को खगड़िया से गया नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है, जबकि  कुमार निशांत विवेक को गोपालगंज से स्थानांतरित कर बिहार शरीफ नगर निगम, नालंदा का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर को नालंदा से पटना जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। वहीं, भागलपुर नगर निगम के नगर आयुक्त रहे श्री शुभम कुमार को नालंदा जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।


2021 बैच के अधिकारियों में शिवाक्षी दीक्षित को मुंगेर से स्थानांतरित कर बेतिया नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। सूर्य प्रताप सिंह को कैमूर से समस्तीपुर जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त बनाया गया है, जबकि लक्ष्मण तिवारी को बेतिया से सारण जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है। वर्ष 2022 बैच के अधिकारियों में पार्थ गुप्ता को पूर्णिया से मुंगेर नगर निगम का नगर आयुक्त, आशीष कुमार को बाढ़ से मोतिहारी नगर निगम का नगर आयुक्त तथा किसलय कुशवाहा को महुआ से भागलपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।


गौरव कुमार को बगहा से गोपालगंज जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त तथा काजले वैभव नितिन को बिहार शरीफ से पश्चिम चंपारण जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। दिव्या शक्ति को दानापुर से कैमूर जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है। 2023 बैच के अधिकारियों में गरिमा लोहिया को पालीगंज से बाढ़ का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि अनिरुद्ध पांडेय को मोहनिया से दानापुर, कृतिका मिश्रा को गोगरी से पटना सदर तथा आकांक्षा आनंद को बारसोई से मुजफ्फरपुर (पश्चिम) का अनुमंडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।


इन सभी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां भी प्रदान की गई हैं। सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को जिलों में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

IAS officers transfer : बिहार में 22 IAS का  तबादला, पटना समेत कई जिलों में नई पोस्टिंग; देखिए लिस्ट


IAS officers transfer : बिहार में 22 IAS का  तबादला, पटना समेत कई जिलों में नई पोस्टिंग; देखिए लिस्ट


IAS officers transfer : बिहार में 22 IAS का  तबादला, पटना समेत कई जिलों में नई पोस्टिंग; देखिए लिस्ट


IAS officers transfer : बिहार में 22 IAS का  तबादला, पटना समेत कई जिलों में नई पोस्टिंग; देखिए लिस्ट

IAS officers transfer : बिहार में 22 IAS का  तबादला, पटना समेत कई जिलों में नई पोस्टिंग; देखिए लिस्ट

संबंधित खबरें