अवैध होर्डिंग से हजारों करोड़ का नुकसान, सख्त कार्रवाई के मूड में सरकार बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट मुजफ्फरपुर में 60 साल के स्कूल मालिक ने 28 वर्षीया शिक्षिका से की शादी, अपहरण का आरोप
07-Nov-2025 03:46 PM
By FIRST BIHAR
Jharkhad DGP Tadasha Mishra: झारखंड की नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा ने आज झारखंड पुलिस मुख्यालय में अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। वे राज्य की पहली महिला डीजीपी बनी हैं। कार्यभार संभालने के दौरान पुलिस मुख्यालय में राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने मिश्रा का स्वागत किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद आईपीएस तदाशा मिश्रा ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता 15 नवंबर को होने वाला राज्य स्थापना दिवस होगा। इस दिन को शांतिपूर्ण और सफल ढंग से मनाना हमारा मुख्य उद्देश्य रहेगा।
उन्होंने आगे कहा कि झारखंड पुलिस नक्सलवाद और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के पास एक मजबूत और समर्पित पुलिस टीम है। पूरी टीम मिलकर राज्य में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाएगी।
बता दें कि इससे पहले 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता झारखंड के डीजीपी पद पर कार्यरत थे। उन्होंने बीते गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद राज्य सरकार ने उन्हें डीजीपी नियुक्त किया था, जिस पर विवाद खड़ा हो गया था।
बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने इस नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि राजनीतिक उद्देश्यों के लिए दायर अवमानना याचिका मंजूर नहीं की जा सकती। इसके बावजूद, केंद्र सरकार ने इस नियुक्ति को नियमों के खिलाफ बताते हुए राज्य सरकार को तीन बार पत्र भेजा था।