Bihar News: बिहार के इस प्रस्तावित पुल परियोजना के कैंसिल होने से लोगों में भारी नाराजगी, ग्रामीणों ने ऐसे जताया विरोध बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, बेटी के सामने वारदात को दिया अंजाम Bihar Crime News: नाच देखने गए युवक की संदिग्ध मौत, पानी भरे गड्ढे से मिला शव; हत्या की आशंका ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; कहा- अगली बार गोली सीधे छाती पर चलेगी
28-Jun-2025 07:05 PM
By FIRST BIHAR
UP News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के पांच राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों का नाम बदलने का बड़ा फैसला लिया है। इसका उद्देश्य तकनीकी शिक्षा को नई पहचान देना और छात्रों को प्रेरणा से जोड़ना है। सरकार के इस प्रस्ताव को राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने मंजूरी दे दी है।
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों को अब उन महान व्यक्तित्वों और देवी-देवताओं के नाम से जाना जाएगा, जिन्होंने देश और समाज में ऐतिहासिक योगदान दिया है। प्राविधिक शिक्षा विभाग के अनुभाग-1 द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
प्रतापगढ़ का राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अब 'भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर इंजीनियरिंग कॉलेज' के नाम से जाना जाएगा। मिर्जापुर का कॉलेज अब 'सम्राट अशोक इंजीनियरिंग कॉलेज' कहलाएगा। वहीं बस्ती का इंजीनियरिंग कॉलेज 'भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल इंजीनियरिंग कॉलेज' नाम से जाना जाएगा।
गोण्डा का कॉलेज अब 'माँ पाटेश्वरी देवी इंजीनियरिंग कॉलेज' के नाम से जाना जाएगा जबकि मैनपुरी का इंजीनियरिंग कॉलेज 'लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर इंजीनियरिंग कॉलेज' के रूप में जाना जाएगा। सरकार का मानना है कि इन नामों से न केवल कॉलेजों की पहचान मजबूत होगी, बल्कि छात्र देश के महान इतिहास और आदर्श व्यक्तित्वों से भी जुड़ सकेंगे।
विशेष सचिव विनोद कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह फैसला संस्थानों को सिर्फ शिक्षा केंद्र नहीं बल्कि प्रेरणा केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास है। इससे पहले, प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष कुमार पटेल ने 21 मई को मुख्यमंत्री को नाम परिवर्तन का प्रस्ताव भेजा था, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है।