ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के इस प्रस्तावित पुल परियोजना के कैंसिल होने से लोगों में भारी नाराजगी, ग्रामीणों ने ऐसे जताया विरोध बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, बेटी के सामने वारदात को दिया अंजाम Bihar Crime News: नाच देखने गए युवक की संदिग्ध मौत, पानी भरे गड्ढे से मिला शव; हत्या की आशंका ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; कहा- अगली बार गोली सीधे छाती पर चलेगी

Two Wheelers Toll Tax: दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स पर आया केंद्र सरकार का जवाब, नितिन गडकरी ने बताई खबरों की सच्चाई

Two Wheelers Toll Tax: दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स वसूली की खबरों पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं है और दोपहिया वाहन चालकों को टोल से पूरी तरह छूट जारी रहेगी।

Two Wheelers Toll Tax

26-Jun-2025 02:45 PM

By FIRST BIHAR

Two Wheelers Toll Tax: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उन खबरों का स्पष्ट खंडन किया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि 15 जुलाई से दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स वसूला जाएगा। गडकरी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट जारी कर कहा कि इस तरह का कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है।


उन्होंने साफतौर पर लिखा कि, “कुछ मीडिया हाऊसेस द्वारा दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं हैं। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं”।


गडकरी के इस बयान के बाद स्पष्ट हो गया है कि दोपहिया वाहन चालकों को फिलहाल किसी भी प्रकार का टोल भुगतान नहीं करना होगा। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार, जब कोई व्यक्ति दोपहिया वाहन खरीदता है, तभी उससे टोल टैक्स का भुगतान एकमुश्त वसूल लिया जाता है। यही कारण है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर दोपहिया वाहनों से टोल नहीं लिया जाता, जबकि चार पहिया या उससे बड़े वाहनों से टोल वसूली की जाती है।