ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / india / ऑस्ट्रेलिया: सिडनी के बोंडी बीच पर अंधाधुंध गोलीबारी, 10 लोगों की दर्दनाक...

ऑस्ट्रेलिया: सिडनी के बोंडी बीच पर अंधाधुंध गोलीबारी, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर हनुक्का उत्सव के दौरान हुई भीषण गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके को सील कर दिया गया है और दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

14-Dec-2025 03:51 PM

By First Bihar

DESK: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित प्रसिद्ध बोंडी (Bondi) बीच पर शुक्रवार शाम हुई अंधाधुंध गोलीबारी में अब तक 10 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो हमलावर मौके पर पहुंचे और करीब 50 राउंड फायरिंग की। यह गोलीबारी उस समय हुई जब समुद्र तट पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने लगातार गोलियों की आवाज सुनने की पुष्टि की है।


यह वारदात आठ दिनों तक चलने वाले यहूदी त्योहार हनुक्का की पहली रात को हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाम करीब 6:30 बजे (स्थानीय समय) गोलीबारी शुरू हुई, जब सैकड़ों लोग समुद्र तट पर आयोजित कार्यक्रम में त्योहार की शुरुआत का जश्न मना रहे थे।


ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने घटना को बेहद चौंकाने वाला और वीभत्स बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस (AFP) कमिश्नर से बात की है और केंद्र सरकार न्यू साउथ वेल्स (NSW) पुलिस के साथ मिलकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रधानमंत्री ने पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।


प्रधानमंत्री ने आम लोगों से अपील की है कि वे एनएसडब्लू पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और अफवाहों से बचें। स्थानीय अखबार सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि लोगों ने 50 से अधिक गोलियों की आवाज सुनी। एक स्थानीय निवासी हैरी विल्सन ने बताया कि उसने कई लोगों को जमीन पर गिरा हुआ देखा और चारों तरफ खून फैला हुआ था।


न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में पुष्टि की है कि बोंडी बीच से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आम जनता से उस इलाके में न जाने की अपील की है और वहां मौजूद लोगों से सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को कहा गया है। फिलहाल पुलिस और इमरजेंसी सेवाएं मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की जांच जारी है।