ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / india / Ravindra Jadeja wife : सर पर पल्लू, हाथ में सत्ता की बागडोर... जानिए...

Ravindra Jadeja wife : सर पर पल्लू, हाथ में सत्ता की बागडोर... जानिए रविंद्र जडेजा की पढ़ी-लिखी पत्नी रिवाबा की कहानी ?

Ravindra Jadeja wife : सर पर पल्लू और हाथ में सत्ता की डोर — क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा की कहानी सिर्फ एक पत्नी या बहू की नहीं, बल्कि एक पढ़ी-लिखी, आत्मनिर्भर और प्रगतिशील महिला की है, जिसने राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है।

12-Apr-2025 04:24 PM

By First Bihar

Ravindra Jadeja wife : भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा न केवल पारिवारिक और पारंपरिक मूल्यों को आत्मसात करने वाली महिला हैं, बल्कि एक पढ़ी-लिखी और प्रेरणादायक राजनेता भी हैं। अक्सर उन्हें क्रिकेट मैदान पर पारंपरिक परिधान, जैसे सिर पर पल्लू, में देखा जाता है जो उनके संस्कारी स्वभाव को दर्शाता है। आज हम उनके शैक्षणिक और राजनीतिक सफर के बारे में पढ़िए 

रिवाबा जडेजा, जिन्हें पहले रीवा सोलंकी के नाम से जाना जाता था, अब भारतीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर जामनगर नॉर्थ सीट से जीत दर्ज की और विधायक बनीं। उनका जन्म 5 सितंबर 1990 को गुजरात में हुआ था। उनके पिता हरदेव सिंह सोलंकी एक प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं, जबकि मां प्रफुल्लबा सोलंकी भारतीय रेलवे में कार्यरत थीं।

शिक्षा की बात करें तो रिवाबा ने अपनी स्कूली पढ़ाई राजकोट से पूरी की। इसके बाद उन्होंने राजकोट स्थित आत्मीय इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दिनों में भी वे हमेशा उत्कृष्ट रहीं और तकनीकी विषयों में गहरी रुचि रखती थीं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान वे सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं, जिससे उनका झुकाव समाज सेवा और राजनीति की ओर बढ़ा।

शादी और निजी जीवन

रिवाबा और रविंद्र जडेजा की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी। खास बात यह है कि रिवाबा, रविंद्र की बहन नैना जडेजा की अच्छी दोस्त थीं और इसी दोस्ती के जरिए रिवाबा और रविंद्र के बीच जान-पहचान बढ़ी। कुछ समय तक एक-दूसरे को समझने के बाद दोनों ने 17 अप्रैल 2017 को शादी कर ली। यह विवाह एक निजी समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ, जिसमें परिवार और करीबी मित्र ही शामिल हुए। शादी की तस्वीरें बाद में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं और चर्चा में रहीं।