‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई
14-May-2025 03:29 PM
By First Bihar
Punganur cow: भारत की देसी नस्लों में पुंगनूर गाय को सबसे छोटी गाय माना जाता है, जिसकी ऊंचाई मात्र 1 से 2 फीट तक होती है। यह गाय एक दिन में लगभग 3 से 5 लीटर दूध देती है, जिसमें 8% तक वसा पाया जाता है, जो कि सामान्य गायों की तुलना में कहीं अधिक है। इसके दूध में औषधीय गुण होते हैं, जिसे आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से बेहद लाभकारी माना जाता है।
पुंगनूर गाय मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले की नस्ल है, लेकिन अब यह कई राज्यों जैसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी लोकप्रिय होती जा रही है। इसकी कीमत 1 लाख से लेकर 25 लाख रुपये तक हो सकती है, जो इसके आकार, दूध उत्पादन क्षमता और स्वास्थ्य पर निर्भर करता है।
बता दे कि इस नस्ल की देखभाल बेहद आसान है। यह कम चारा खाती है और कम जगह में आसानी से पाली जा सकती है, जिससे यह शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों के लिए उपयुक्त बनती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, ऋषि-मुनि भी इस गाय को पालते थे। पुंगनूर गाय को बिलुप्त होने से बचाने के लिए कई संस्थाएं और गौशालाएं प्रयास कर रही हैं।