खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
15-Dec-2025 02:29 PM
By First Bihar
DESK: अक्सर लोगों को लगता है कि आम नागरिक के लिए अपनी बात सीधे प्रधानमंत्री तक पहुंचाना लगभग असंभव है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। दरअसल प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से एक आधिकारिक पोर्टल उपलब्ध कराया गया है, जिसके जरिए कोई भी व्यक्ति बेहद आसानी से अपनी शिकायत या सुझाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचा सकता है।
अगर आपकी कोई शिकायत लंबे समय से सरकारी फाइलों में अटकी हुई है, या फिर आपके पास कोई ऐसा आइडिया है जो देश के विकास में योगदान दे सकता है, तो अब आप अपनी बात सीधे प्रधानमंत्री तक रख सकते हैं। इसके लिए किसी सिफारिश की जरूरत नहीं है।
आज के डिजिटल दौर में सरकार ने आम जनता को सीधी भागीदारी का मौका दिया है। pmindia.gov.in नाम के इस आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आप कुछ ही मिनटों में अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं या अपना सुझाव भेज सकते हैं। प्रक्रिया पूरी तरह ONLINE है, जिसे आम जनता के लिए बेहद सरल बनाई गई है।
प्रधानमंत्री तक कैसे पहुंचाएं अपनी बात?
यदि अपनी शिकायत या आइडिया देश के प्रधानमंत्री तक पहुंचानी है तो सबसे पहले आपको pmindia.gov.in पर जाना होगा और बाईं ओर दिख रहे Menu ऑप्शन पर क्लिक करके Interact With PM ऑप्शन को क्लिक करना होगा। जिसके बाद Share your idea insights and thoughts पर क्लिक करें। इसके बाद खुलने वाली साइट पर अपना अकाउंट बनाएं और उससे LOG IN करें। उसके बाद Discuss ऑप्शन पर क्लिक करें और अपनी बात प्रधानमंत्री के समक्ष रखें।
pmindia.gov.in पोर्टल है क्या?
अब इस पोर्टल की बात करें तो इसे जरिये हम अपनी शिकायत और आइडिया प्रधानमंत्री तक पहुंचा सकते हैं। यह प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ऑफिशियल वेसबाइट है। जहां से सीधे देश के प्रधानमंत्री से संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए pmindia.gov.in पोर्टल पर जाकर मिनू ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद Interact With PM ऑप्शन को क्लिक करें। जिसके बाद होम स्क्रीन पर ही Write To The Prime Minister ऑप्शन आएगा जिसे क्लिक करना होगा, ऐसा करते ही नया वेबपेज खुलेगा।
जिस पर आपको एक अकाउंट बनाना होगा। नये अकाउंट बनाने के लिए नाम, पता और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना होगा। अकाउंट बनाने के बाद अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से इसे LOGIN करना होगा। इसके बाद Lodge Public Grievance पर क्लिक करना होगा। अब उस विभाग को सिलेक्ट करना होगा जिससे संबंधित शिकायत करना चाहते हैं। शिकायत टाइप करने के बाद इससे जुड़ा डॉक्युमेंट्स अटैच करने के बाद सबमिट करे। शिकायत या सुझाव भेजने के बाद उसका स्टेटस भी आप चेक कर सकते हैं। इसके लिए इसी पोर्टल को खोलना होगा और Appeal Dashboard सेक्शन में जाकर स्टेटस चेक करना होगा।
