Bihar News: बिहार के इस प्रस्तावित पुल परियोजना के कैंसिल होने से लोगों में भारी नाराजगी, ग्रामीणों ने ऐसे जताया विरोध बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, बेटी के सामने वारदात को दिया अंजाम Bihar Crime News: नाच देखने गए युवक की संदिग्ध मौत, पानी भरे गड्ढे से मिला शव; हत्या की आशंका ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; कहा- अगली बार गोली सीधे छाती पर चलेगी
04-Jul-2025 03:10 PM
By FIRST BIHAR
Sri Krishna Janmbhoomi Mathura: मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की वह याचिका खारिज कर दी है, जिसमें ईदगाह मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने की मांग की गई थी। अदालत का यह फैसला हिंदू पक्ष के लिए एक झटका माना जा रहा है। इस मामले की सुनवाई जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्रा की एकल पीठ द्वारा की जा रही है। फिलहाल कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 2 अगस्त 2025 तय की है।
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि वर्तमान तथ्यों और प्रस्तुत याचिका के आधार पर शाही ईदगाह को फिलहाल विवादित ढांचा घोषित नहीं किया जा सकता। दूसरी ओर, हिंदू पक्ष का दावा है कि मस्जिद का निर्माण श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर स्थित प्राचीन मंदिर को तोड़कर किया गया था।
हिंदू पक्ष के अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने 5 मार्च 2025 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक एप्लीकेशन दाखिल की थी, जिसमें शाही ईदगाह मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने की मांग की गई थी। इस पर 23 मई को सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे अब सुनाया गया।
हिंदू पक्ष का कहना है कि उन्होंने कोर्ट के समक्ष यह तर्क रखा कि जिस स्थान पर मस्जिद है, वहां पहले मंदिर था, और मस्जिद के पक्ष में कोई प्रमाण आज तक अदालत में पेश नहीं किया गया है। उनका कहना है कि जिस तरह अयोध्या मामले में बाबरी मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित किया गया था, उसी तरह शाही ईदगाह को भी विवादित ढांचा घोषित किया जाना चाहिए। अब इस मामले की अगली सुनवाई 2 अगस्त को होगी और सभी की निगाहें अदालत के अगले कदम पर टिकी हैं।