ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / india / Mahakumbh 2025: महाकुंभ पहुंचे भूटान नरेश, CM योगी के साथ संगम में लगाई...

Mahakumbh 2025: महाकुंभ पहुंचे भूटान नरेश, CM योगी के साथ संगम में लगाई डुबकी

Mahakumbh 2025: भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे हैं। उन्होंने संगम में डुबकी लगायी है।

04-Feb-2025 01:38 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के 23वें दिन सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। पवित्र संगम में लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी भूटान नरेश के साथ संगम में डुबकी लगाई है। 


संगम नोज पर सीएम योगी भूटान नरेश के साथ गंगा पूजन और स्नान किया। उन्होंने अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन भी किये। इससे पहले भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक लखनऊ पहुंचे। जहां सीएम योगी ने चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। सीएम योगी ने भूटान नरेश को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और भूटान नरेश ने भी मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। इस अवसर पर हवाई अड्डे पर कलाकारों ने भूटान नरेश के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी वांग्चुक ने सराहना की। 


आपको बता दें कि अब तक महाकुंभ में 37 करोड़ से ज्यादा लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई है। कल बसंत पंचमी पर 2.33 करोड़ लोगों ने स्नान किया। महाकुंभ में हर दिन देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।