ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / india / Political Party Donations: राजनीतिक दलों को दिए गए चंदे पर आयकर विभाग सख्त,...

Political Party Donations: राजनीतिक दलों को दिए गए चंदे पर आयकर विभाग सख्त, फर्जी कटौती और रिफंड पर शिकंजा

Political Party Donations: आयकर विभाग ने राजनीतिक दलों को दिए जाने वाले चंदे के नाम पर की जा रही फर्जी टैक्स कटौती और गलत रिफंड दावों को लेकर अब तक की सबसे सख्त जांच शुरू कर दी है।

15-Dec-2025 01:03 PM

By First Bihar

Political Party Donations: आयकर विभाग ने राजनीतिक दलों को दिए जाने वाले चंदे के नाम पर की जा रही फर्जी टैक्स कटौती और गलत रिफंड दावों को लेकर अब तक की सबसे सख्त जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने एडवांस डेटा एनालिटिक्स और पैटर्न बेस्ड एनालिटिक्स के जरिए ऐसे टैक्सपेयर्स की पहचान की है, जिन्होंने  रिकॉग्नाइज पॉलीटिकल पार्टीज या फर्जी संस्थाओं के नाम पर गलत तरीके से टैक्स डिडक्शन और फेक रिफंड क्लेम किया है। 


जांच में यह सामने आया है कि देशभर में बिचौलियों और एजेंटों का एक संगठित नेटवर्क सक्रिय था, जो कमीशन के बदले टैक्स रिटर्न फाइल करता था। ये एजेंट टैक्सपेयर्स की जानकारी के बिना या सीमित जानकारी देकर चंदे की राशि को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाते थे, ताकि अधिक टैक्स छूट और रिफंड हासिल किया जा सके। कई मामलों में टैक्सपेयर्स को यह तक नहीं पता था कि उनके नाम पर गलत क्लेम किया गया है।


SMS और ईमेल के जरिए अलर्ट

आयकर विभाग अब ऐसे टैक्सपेयर्स को SMS और ईमेल अलर्ट भेज रहा है, जिनके रिटर्न में गड़बड़ी पाई गई है। इसके साथ ही विभाग ने एक विशेष Nudge Campaign भी शुरू की है, ताकि लोग स्वेच्छा से आगे आकर समय रहते Revised Return दाखिल कर सकें।


पेनल्टी और कार्रवाई से बचने का मौका

आयकर विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि टैक्सपेयर्स तय समय सीमा के भीतर अपना रिटर्न संशोधित कर लेते हैं, तो वे जुर्माना, ब्याज और अभियोजन जैसी कड़ी कार्रवाई से बच सकते हैं। विभाग का उद्देश्य फिलहाल दंडात्मक कार्रवाई से अधिक स्वैच्छिक अनुपालन (Voluntary Compliance) को बढ़ावा देना है। आयकर विभाग ने बताया कि इस मामले में 12 दिसंबर 2025 से नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यदि कोई टैक्सपेयर नोटिस के बावजूद सुधार नहीं करता है, तो उसके खिलाफ आयकर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जा सकती है।


विभाग ने करदाताओं को सलाह दी है कि वे अपने इनकम टैक्स रिटर्न, डोनेशन डिटेल और टैक्स डिडक्शन क्लेम की सावधानीपूर्वक जांच करें और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर तुरंत संशोधन कराएं, ताकि भविष्य में कानूनी परेशानी से बचा जा सके।