ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

दुमका में खौफनाक कांड: पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद पति ने किया खुदकुशी, इलाके में सनसनी

एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी और 2 बच्चों की गला दबाकर मौत के नींद सुला दिया फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक साथ 4 लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग भी हैरान हैं।

23-Nov-2025 10:25 PM

By First Bihar

JHARKHAND: दिल को दहला देने वाली घटना झारखंड के दुमका से सामने आई है। जहां एक ही परिवार के 4 सदस्यों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि पहले पति ने दो बच्चों और पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी फिर खेत में जाकर नीम के पेड़ से लटकर अपनी भी जान दे दी। इलाके के लोग भी इस घटना से हैरान है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। 


घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र के बरदेही गांव की है। रविवार की सुबह में इस घटना की जानकारी तब हुई जब मृतक के पिता ने देखा कि सुबह हो गयी और अभी तक बेटा और बहू या बच्चे कोई नहीं जगे हैं। इतने समय में तो सभी उठ जाते थे। घर के अंदर कोई नहीं जागा तब वो कमरे में पहुंचे तो पैरों तले जमीन खिंसक गयी। उन्होंने देखा कि बहू और दोनों बच्चों का शव पड़ा हुआ है। वो गहरे सदमें में चले गये। फिर कुछ देर बाद पता चला कि बेटे का शव घर से 500 मीटर दूर धान के खेत में नीम के पेड़ से लटका मिला है। 


जिसके बाद लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आशंका जतायी है कि पति ने पहले पत्नी और दोनों बच्चों की गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया फिर खेत में जाकर नीम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। चारों के गले पर काले निशान मिले हैं। पुलिस ने घर से एक रस्सी का टुकड़ा भी बरामद किया है।


मृतकों की पहचान बरदेही निवासी 30 वर्षीय बीरेंद्र मांझी, उनकी 24 वर्षीया पत्नी आरती कुमारी, 4 वर्षीय बेटी रोहि और 2 साल का बेटे विराज के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बीरेंद्र शनिवार की शाम अपनी पत्नी और बच्चों को ससुराल से लेकर घर आया था।


घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के पिता ने खेत में नीम के पेड़ से लटके बेटे के शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच के लिए सभी पहलुओं पर काम कर रही है। फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। एक ही परिवार के चार शव मिलने से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।