मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
18-Apr-2021 02:46 PM
DESK : देश में कोरोना से स्थिति कितनी भयावह है, इस बात का अंदाजा आप केंद्रीय मंत्री के एक ट्वीट से लगा सकते हैं. जी हां, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में साथ काम करने वाले पूर्व सेनाध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह की एक ट्वीट से हड़कंप मच गया है. केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने डीएम को टैग कर लिखा है कि "प्लीज़ हमारी हेल्प करे मेरे भाई को कोरोना ईलाज के लिए बेड की आवश्यकता है. अभी गाजियाबाद में बेड की व्यवस्था नहीं हो पा रही है."
केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने ट्विटर के जरिए डीएम से मदद की गुहार लगाई है. उन्होंने ट्विटर पर एक ट्वीट कर लिखा है कि "गाजियाबाद डीएम, प्लीज इसे देखिये. प्लीज़ हमारी हेल्प करे मेरे भाई को कोरोना ईलाज के लिए बेड की आवश्यकता है. अभी गाजियाबाद में बेड की व्यवस्था नहीं हो पा रही है." इस ट्वीट में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने गाजियाबाद के डीएम के अलावा सीएम योगी के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी, नोएडा के विधायक पंकज सिंह को भी टैग किया. हालांकि मीडिया में खबर आने के बाद उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया.

इस ट्वीट से हड़कंप मचने के बाद केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कुछ ही देर में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया और स्पष्टीकरण में लिखा कि उन्होंने डीएम को किसी अन्य व्यक्ति की मदद के लिए गुहार लगाई थी. यह डीएम को किया फॉर्वर्ड ट्वीट था और इसमें लिखा था कि कृपया इसे देखें. यानि कि किसी अन्य शख्स की बात को उन्होंने कट, कॉपी और पेस्ट किया था. उन्होंने बताया कि बिस्तर की जरूरतों को डीएम और सीएमओ द्वारा हल किया गया है.
गौरतलब हो कि कोरोना वायरस के बढ़तें मामलों के बीच उत्तर प्रदेश में संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल में बेड की कमी का हाल यह है कि केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के भाई जो कोरोना वायरस से संक्रमित है, उन्हें बेड नहीं मिल पा रहा है. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से एक दिन में सबसे ज्यादा 120 लोगों की मौत हुई. वहीं, संक्रमण के 27,357 नये मामले सामने आए हैं.
यूपी के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि राज्य में अब तक 8,21,054 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं, संक्रमण से अब तक 9,703 लोगों की मौत हुई है.