ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / india / Court News: ‘आप वकील बनने के लायक नहीं’, एडवोकेट पर क्यों भड़कीं हाई...

Court News: ‘आप वकील बनने के लायक नहीं’, एडवोकेट पर क्यों भड़कीं हाई कोर्ट की महिला जज?

Court News: दिल्ली हाईकोर्ट ने बार चुनावों को लेकर विवादित फेसबुक पोस्ट डालने वाले वकील को फटकार लगाई, भविष्य में ऐसी पोस्ट न करने की चेतावनी दी।

16-Dec-2025 02:26 PM

By FIRST BIHAR

Court News: दिल्ली हाईकोर्ट ने बार चुनावों को लेकर गंभीर आरोप लगाने वाले वकील को फटकार लगाई है। दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार एसोसिएशन चुनावों से जुड़े मामले में एक एडवोकेट ने फेसबुक पर चुनाव में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए थे और भड़काऊ पोस्ट की थी। जस्टिस मिनी पुष्करणा ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि ऐसे पोस्ट डालने वाला वकील बनने तक के लायक नहीं है।


कोर्ट ने स्पष्ट किया कि चुनाव कभी भी दोस्ताना नहीं होते, खासतौर से बार के चुनाव। जस्टिस पुष्करणा ने कहा कि इस तरह की पोस्ट करने का वकील को कोई अधिकार नहीं है और उन्होंने मामला बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास भेजने की बात कही। जस्टिस ने कहा कि ये सब क्या बकवास है। बार में ऐसे नेता नहीं होने चाहिए। कोर्ट आपके इस काम और सफाई से खुश नहीं है और उम्मीद नहीं करता कि बार के नेता ऐसा करें।


वकील की तरफ से एडवोकेट महमूद पर्चा पेश हुए और उन्होंने मुवक्किल की ओर से बगैर शर्त माफी मांगी। हालांकि, कोर्ट ने आदेश दिया कि वकील की सोशल मीडिया पोस्ट्स हटाई जाएं। जस्टिस पुष्करणा ने कहा कि कोर्ट की गरिमा को बनाए रखना है। आप व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे कि पोस्ट डिलीट की जाएं।


कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा कि फेसबुक पोस्ट को गंभीरता से लिया गया, लेकिन बगैर शर्त माफी मांगने और पूरे मामले को देखते हुए अवमानना की कार्यवाही नहीं की गई। कोर्ट ने वकील को भविष्य में ऐसी किसी भी पोस्ट से परहेज करने की चेतावनी दी और स्पष्ट किया कि ऐसी पोस्ट न की जाएं, जिनसे कोर्ट की गरिमा को धक्का पहुंचे।