बाढ़ में शराब माफिया के घर छापेमारी, छत से गिरकर दारोगा गंभीर रूप से हुआ घायल BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया गंदा काम बिहार के VVIP के लिए नया 'उड़नखटोला', नीतीश सरकार किराए पर पर ले रही 7 सीटर 'हेलिकॉप्टर', प्रति माह भाड़ा कितना होगा...? न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप
04-Oct-2025 10:15 PM
By First Bihar
DESK: बच्चों के आधार कार्ड में किसी तरह की गड़बड़ी हो तो आधार केंद्र पर जाकर निशुल्क सुधरवा लें। क्योंकि अब बच्चों के आधार में बायोमेट्रिक अपडेट कराने में किसी तरह का शुल्क नहीं लगेगा। एक साल के लिए यह पूरी तरह है निशुल्क किया गया है। UIDAI ने 7 से 15 साल के बच्चों के लिए यह सुविधा लागू की है।
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू-1) के सभी शुल्क माफ कर दिए हैं। जिससे करीब 6 करोड़ बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। 1 अक्टूबर 2025 से यह व्यवस्था लागू हो चुकी है जो सालभर रहेगी।
मंत्रालय ने बताया कि आधार में निःशुल्क बायोमेट्रिक अपडेट से बच्चों की शिक्षा, छात्रवृत्ति और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजनाओं तक पहुंच आसान होगी। बता दें कि 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार बनाने के लिए उसका फोटो, नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता और जन्म प्रमाण पत्र देना होता है। लेकिन उनके उंगलियों के निशान और आंखों की पुतलियों के बायोमेट्रिक्स नहीं लिए जाते, क्योंकि वे उस आयु तक मैच्योर नहीं होते है। लेकिन जब बच्चे की उम्र 5 साल पूरी हो जाती है तब आधार में उंगलियों के निशान, आंखों की पुतलियों और तस्वीर को अनिवार्य रूप से अपडेट कराना जरूरी होता है।
वही 15 साल उम्र होने पर भी बच्चे को एक बार फिर से बायोमेट्रिक्स अपडेट कराना जरूरी होता है, जिसे दूसरा एमबीयू कहा जाता है। पहला एमबीयू 5-7 साल उम्र होने पर कराया जाता है। जबकि दूसरा एमबीयू 15-17 वर्ष की आयु के बीच के बच्चों का कराया जाता है जो निःशुल्क होता है। लेकिन 17 से अधिक उम्र वाले बच्चों को आधार अपडेट करने में 125 रुपये देना होता है।