1st Bihar Published by: Vikramjeet Updated Mar 11, 2026, 2:43:12 PM
इलाके में मचा हड़कंप - फ़ोटो रिपोर्टर
VAISHALI: रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां एक मामा ने अपनी नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर इस पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इलाके के लोग भी इस घटना से हैरान हैं, लोग कह रहे हैं कि हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है। एक सभ्य समाज में इस तरह की घटनाएं शोभा नहीं देती। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद कलयुगी मामा को जेल भेजा जाएगा।
बताया जाता है कि नाबालिग बच्ची अपनी नानी के घर रह रही थी। अपने घर के पीछे ही मामा ने भगनी के साथ गंदा काम किया। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी मामा के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और अब पूछताछ के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। घटना मंगलवार की बतायी जा रही है, जब नाबालिग बच्ची स्कूल में थी तब आरोपी मामा उसके स्कूल में पहुंच गया और आइसक्रीम दिलाने के बहाने घर चलने को कहा लेकिन बच्ची ने घर जाने से मना कर दिया। जैसे ही स्कूल के छुट्टी हुई और बच्ची घर पहुंची तब मामा भगीनी से पानी मांगा।
घर के पीछे बैठे मामा को वह पानी देने जैसे ही पहुंची वैसे ही लड़की का मुंह बंदकर उसके साथ मामा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची लहूलुहान हो गयी और चीख चीख कर रोने लगी। बच्ची के रोने की आवास सुनकर घरवाले वहां पहुंचे तब उसकी हालत देख पैरों तले जमीन खिंसक गई। बच्ची ने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिवारवालों ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए हाजीपुर सदर सदर में भर्ती कराया जहां पर लड़की का इलाज और मेडिकल जांच दोनों किया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उसे भी मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। फिलहाल पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई में जुटी है।
बताया जाता है कि पीड़िता के जन्म के 20 दिन बाद ही उनकी मां का देहांत 13 साल पहले हो गया था। जिसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। तब बच्ची की परवरिश नानी घर में हुई। बच्ची पास के ही एक स्कूल में पढ़ाई करती थी। स्कूल से घर आने के बाद उसके सगे मामा ने अपनी भांजी के साथ मुंह काला किया। जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान है। आरोपी मामा पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस घटना पर सदर वन डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। वही पीड़ित बच्ची और आरोपी का मेडिकल जांच कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।