ब्रेकिंग न्यूज़

‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई

Home / india / Bihar stf vehicle accident in mp : गुजरात मिशन पर जा रही बिहार...

Bihar stf vehicle accident in mp : गुजरात मिशन पर जा रही बिहार STF की गाड़ी मध्यप्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त, दो जवान शहीद, चार घायल

Bihar stf vehicle accident in mp : गुजरात में एक अहम ऑपरेशन के लिए जा रही बिहार STF की टीम की गाड़ी मध्यप्रदेश के रतलाम में एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गई। इस दुखद दुर्घटना में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हुए हैं।

28-May-2025 02:21 PM

By First Bihar

Bihar stf vehicle accident in mp :  गुजरात में एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन के लिए रवाना हुई बिहार STF की टीम के साथ मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया । दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार के कारण पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मौके पर ही दो जवानों की दुखद  मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।


बताया जा रहा है कि हादसे में सब-इंस्पेक्टर मुकुंद मुरारी और कॉन्स्टेबल विकास कुमार की जान चली गई। अन्य घायल जवानों में सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार, कॉन्स्टेबल जीवधारी कुमार, मिथिलेश पासवान और रंजन कुमार शामिल हैं। एक जवान की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे इंदौर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। बाकी घायलों को तत्काल रतलाम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहाँ घायलों का इलाज जारी है | 


जैसे ही घटना की  खबर मिली, रतलाम एसपी अमित कुमार और एएसपी राकेश खाखा समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसपी अमित कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सभी जवान बिहार STF के थे और उन्हें गुजरात में किसी विशेष अभियान में जा रहे थे, लेकिन रतलाम के पास वाहन तेज रफ्तार के चलते नियंत्रण से बाहर हो गया और यह हादसा हो गया। घटना ने बिहार पुलिस महकमे को गहरे शोक में डाल दिया है, वहीं ऑपरेशन पर जा रहे इन जवानों की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा को सलाम किया जा रहा है।