ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का ऑन-द-स्पॉट एक्शन: लापरवाह राजस्व कर्मचारी को किया सस्पेंड, सीओ को भी लगाई फटकार

मुजफ्फरपुर में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लापरवाही बरतने पर मुशहरी अंचल के राजस्व कर्मचारी को मौके पर ही निलंबित कर दिया और सख्त कार्रवाई का संदेश दिया।

Vijay Kumar Sinha
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Vijay Kumar Sinha: बिहार के मुजफ्फरपुर में आयोजित भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सख्त रुख अपनाते हुए मुशहरी अंचल के एक राजस्व कर्मचारी को मौके पर ही सस्पेंड कर दिया। यह कार्रवाई राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार पर की गई है।


आरोप है कि सभी आवश्यक कागजात सही होने के बावजूद संबंधित भूमि मामले को जानबूझकर लंबे समय तक लटकाया गया और उसका निष्पादन नहीं किया गया। सोमवार को कार्यक्रम के दौरान पीड़ित ने इस लापरवाही की शिकायत सीधे उपमुख्यमंत्री से की।


शिकायत मिलते ही उपमुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अंचलाधिकारी (सीओ) से मामले की जानकारी ली। सीओ द्वारा अनभिज्ञता जताए जाने पर उपमुख्यमंत्री ने राजस्व कर्मचारी से सीधे पूछताछ की। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि राकेश कुमार की लापरवाही और गलत रिपोर्ट के कारण मामला अब तक लंबित था।


मामले की पुष्टि होते ही उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तत्काल राजस्व कर्मचारी को निलंबित करने का आदेश दिया। उन्होंने दो टूक कहा कि राजस्व मामलों में लापरवाही, मनमानी और गलत रिपोर्टिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान उन्होंने सीओ को भी फटकार लहगाई और राजस्व कर्मी को जिले से बाहर ट्रांसफर करने का आदेश दिया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता