ब्रेकिंग न्यूज़

कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

Home / india / Indian Railway: कामाख्या मंदिर के अंबुबाची मेले के लिए रेलवे ने दी सौगात,...

Indian Railway: कामाख्या मंदिर के अंबुबाची मेले के लिए रेलवे ने दी सौगात, श्रधालुओं के लिए चलाएगी दो स्पेशल ट्रेन

Indian Railway: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने कामाख्या मंदिर में आयोजित अंबुबाची मेला के अवसर पर देशभर से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा प्रदान करने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं.

24-Jun-2025 01:06 PM

By First Bihar

Indian Railway: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने कामाख्या मंदिर में आयोजित अंबुबाची मेला के अवसर पर देशभर से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा प्रदान करने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। रेलवे ने दो जोड़ी अनारक्षित विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है, साथ ही विशेष टिकट काउंटर, भोजन, पेयजल, सुरक्षा और पूछताछ सेवाओं की भी व्यवस्था की गई है।


1. गुवाहाटीअलीपुरद्वार, जंक्शनगुवाहाटी विशेष ट्रेन

ट्रेन संख्या 05672: गुवाहाटी से अलीपुरद्वार जंक्शन के लिए 22 से 26 जून तक प्रतिदिन प्रस्थान सुबह 07:25 बजे, अगली सुबह 04:00 बजे अलीपुरद्वार जंक्शन पहुंच। वहीं, ट्रेन संख्या 05671 अलीपुरद्वार जंक्शन से गुवाहाटी के लिए 23 से 27 जून तक प्रतिदिन, प्रस्थान सुबह 08:00 बजे, उसी दिन शाम 04:20 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी।


2. गुवाहाटी-न्यू, जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी विशेष ट्रेन

ट्रेन संख्या 05698: गुवाहाटी से 26 जून (गुरुवार) को रात 11:55 बजे रवाना, सुबह 08:15 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 05697: न्यू जलपाईगुड़ी से 27 जून (शुक्रवार) को सुबह 11:15 बजे रवाना होकर शाम 05:30 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी।


कामाख्या और गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर 24x7 विशेष टिकट काउंटर स्थापित किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को लंबी कतारों में बिना समय गंवाए टिकट मिल सकेगा। हेल्प डेस्क और पूछताछ बूथ की व्यवस्था की गई है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। महिला यात्रियों और बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सहायता के लिए रेलवे कर्मियों की अलग से तैनाती की गई है।


एनएफ रेलवे महिला कल्याण संगठन (NFRWWO) की अध्यक्ष शालिनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में कामाख्या स्टेशन और आसपास के इलाकों में भोजन और पेयजल वितरण की व्यवस्था की गई है। यह सेवा विशेषकर उन यात्रियों के लिए है जो दूरदराज़ से आ रहे हैं और जिनके पास भोजन की व्यवस्था नहीं है।


एनएफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल (RPF), सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) तथा तकनीकी और वाणिज्यिक स्टाफ को विशेष रूप से तैनात किया गया है। भीड़ नियंत्रण, मार्गदर्शन और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की भी व्यवस्था की गई है।


कामाख्या मंदिर में आयोजित अंबुबाची मेला को पूर्वोत्तर भारत का कुंभ माना जाता है। यह मेला तंत्र साधना, शक्ति पूजा और आध्यात्मिक अनुभव के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं।