ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

बिहार में बड़ा हादसा टला: एक्सप्रेस ट्रेन और ट्रक की हुई जोरदार टक्कर, डाउन लाइन पर परिचालन बाधित

Bihar News: जमुई के किऊल-आसनसोल रेलखंड पर गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई हालांकि यात्रियों को कोई चोट नहीं आई है लेकिन डाउन लाइन पर परिचालन बाधित हो गया है.

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar News: बिहार के जमुई जिले में किऊल-आसनसोल रेलखंड पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। कुमड़ाबाद रोहिणी और शंकरपुर स्टेशनों के बीच गेट संख्या 27 पर 13510 डाउन गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस और एक ट्रक में टक्कर हुई। घटना सुबह 09:45 बजे की है।


जानकारी के अनुसार, टक्कर जोरदार थी, लेकिन यात्रियों को कोई चोट नहीं लगी और जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, इस घटना के कारण डाउन लाइन पर परिचालन दोपहर 12:30 बजे तक बाधित रहा। इससे पूर्वा एक्सप्रेस और बक्सर-टाटा एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें विलंबित हुईं और यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।


प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेएजी स्तर के तीन अधिकारियों की उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित की है। यह कमेटी यह पता लगाएगी कि फाटक खुला रहने का कारण तकनीकी खामी थी या मानवीय भूल। डीआरएम ने भी तुरंत घटनास्थल का दौरा किया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता