ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar Politics: नेता या मंत्री किसके बेटे को बचा रही है पुलिस? NEET छात्रा मौत मामले पर पप्पू यादव का सरकार से सवाल

Bihar Politics: पटना हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत पर सियासत तेज हो गई है। सांसद पप्पू यादव ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए नेता–मंत्री पुत्र को बचाने का दावा किया और गर्ल्स हॉस्टलों के लिए हेल्पलाइन जारी की।

Bihar Politics
सरकार पर बरसे पप्पू यादव
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: पटना के एक हॉस्टल में रहने वाली जहानाबाद की नीट छात्रा की मौत का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। इस प्रकरण को लेकर पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। उन्होंने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल उठाया है कि आखिर किस नेता या मंत्री का बेटा इस मामले में संलिप्त है, जिसे बचाने के लिए पुलिस पूरी ताकत झोंक रही है।


पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि पटना में चल रहे सेक्स रैकेट से जुड़े माफिया तत्वों को सरकारी तंत्र का संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की मांग की है। सांसद का कहना है कि पहले ही आशंका जताई गई थी कि किसी प्रभावशाली व्यक्ति को बचाने के लिए मनीष रंजन को आनन-फानन में जेल भेज दिया गया।


गुरुवार को पप्पू यादव ने इस मामले में एक नया ट्वीट कर पुलिस और सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने सवाल किया कि नीट छात्रा मामले में संवैधानिक पद पर बैठे किस नेता या मंत्री का पुत्र शामिल है? किसे बचाने के लिए बिहार पुलिस सारी सीमाएं लांघ रही है और पीड़िता के परिजनों को बदनाम किया जा रहा है? उन्होंने यह भी पूछा कि पटना में सेक्स रैकेट से जुड़े माफियाओं को आखिर कौन संरक्षण दे रहा है। साथ ही चेतावनी दी कि वे इस मामले को छोड़ने वाले नहीं हैं।


इससे पहले पप्पू यादव प्रभात मेमोरियल अस्पताल पहुंचे थे, जहां छात्रा का सबसे पहले इलाज कराया गया था। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर पटना पुलिस को गुमराह करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने छात्रा की वास्तविक स्थिति की सही जानकारी पुलिस को नहीं दी, जिससे जांच की दिशा भटक गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आई।


इस पूरे मामले के बीच पप्पू यादव ने एक नई पहल भी की है। उन्होंने बिहार के गर्ल्स हॉस्टलों में रहने वाली छात्राओं के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। सांसद ने अपील की है कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर छात्राएं डरें नहीं और तुरंत हेल्पलाइन पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वे खुद मदद के लिए आगे आएंगे और इसके लिए किसी भी परिणाम को भुगतने को तैयार हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता