ब्रेकिंग न्यूज़

‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई

Home / india / देशभर में 1 करोड़ महिलाएं बनेंगी AI साक्षर, PM मोदी की मां के...

देशभर में 1 करोड़ महिलाएं बनेंगी AI साक्षर, PM मोदी की मां के नाम पर शुरू होगा यशोदा अभियान

20-May-2025 10:51 PM

By First Bihar

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां यशोदा के नाम पर एक अभियान केंद्र सरकार शुरू करने वाली है। इस अभियान के तहत देशभर की एक करोड़ महिलाओं AI साक्षर बनेंगीं। 22 मई को रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में इस प्रोजेक्ट की लांचिंग होगी। दिन के 12 बजे राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर इस अभियान की शुरुआत करेंगी।


22 मई से राष्ट्रीय महिला आयोग AI साक्षरता अभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान को यशोदा AI विकसित भारत के लिए AI साक्षर नारी नाम दिया गया है। फ्यूचर शिफ्ट लैब्स की मदद से तैयार इस प्रोजेक्ट के तहत देशभर में 500 वर्कशॉप कराई जाएंगी। बता दें कि इस प्रोजेक्ट को बनाने में बरेली के प्रणव द्विवेदी की खास भूमिका निभाई है। 


इस प्रोजेक्ट के तहत देश की एक करोड़ महिलाओं को एआई के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही साइबर अपराध को लेकर भी जागरुक किया जाएगा। यह कार्यक्रम दो साल 2027 तक चलेगा। इस प्रोग्राम में शिक्षिकाओं, छात्राओं, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं, आशा कार्यकर्ताओं, व पंचायत प्रतिनिधियों को ट्रेनिंग दिया जाएगा। 


एआई से जुड़े खतरे डीप फेक, वॉइस स्कैम, डिजिटल अरेस्ट, डाटा चोरी को लेकर भी इन महिलाओं को जागरुक किया जाएगा। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानि एआई में क्या  करियर है, इसकी भी जानकारी महिलाओं को दी जाएगी।