LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान
15-Nov-2025 06:02 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 29 महिला उम्मीदवार जीतकर विधायक बनी हैं। इनमें से 26 एनडीए और केवल 3 महागठबंधन (आरजेडी) की हैं। एनडीए ने इस बार कुल 35 महिलाओं को टिकट दिया था। भाजपा और जदयू ने 13-13, लोजपा-रामविलास ने 6, हम ने 2 और रालोमो ने 1 महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा।
हालांकि, लोजपा-रामविलास की सीमा सिंह का पर्चा रद्द होने के बाद एनडीए से केवल 34 महिला उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में रहीं। इनमें से भाजपा और जदयू की 10-10, लोजपा की 3, हम की 2 और रालोमो की 1 महिला उम्मीदवार विजयी हुई।
सबसे बड़ी जीत औराई से भाजपा की रमा निषाद ने दर्ज की। उन्होंने वीआइपी के बोगेंद्र सहनी को 57 हजार से अधिक वोटों से हराया। वहीं, जमुई से श्रेयसी सिंह ने राजद के शमशाद आलम को 54 हजार से अधिक वोटों से हराया।
जदयू की ओर से सबसे बड़ी जीत धमदाहा से लेशी सिंह ने हासिल की। उन्होंने पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा को 55 हजार से अधिक वोटों से हराया। इसके अलावा बाबूबरही से मीना कुमारी, गायघाट से कोमल सिंह, समस्तीपुर से अश्वमेघ देवी, केसरिया से शालिनी मिश्रा और त्रिवेणीगंज से सोनम रानी ने जीत दर्ज की।
सबसे युवा महिला विधायक भाजपा की मैथिली ठाकुर हैं। दरभंगा की अलीनगर सीट से 25 वर्षीय मैथिली ने राजद के बिनोद मिश्रा को 8 हजार से अधिक वोटों से हराया। जदयू की कोमल सिंह ने गायघाट सीट से राजद के निरंजन राय को 23 हजार से अधिक वोटों से पराजित किया।
महागठबंधन की ओर से वारिसलीगंज से अनीता देवी, चिरैया से सावित्री देवी और परसा से करिश्मा विजयी रहीं। कांग्रेस की सभी महिला उम्मीदवार हार गईं, माले की दिव्या गौतम दीघा से और वीआइपी उम्मीदवार बिहपुर से हार गई। इस प्रकार बिहार विधानसभा में महिला प्रतिनिधित्व में एनडीए का दबदबा रहा और महागठबंधन व अन्य पार्टियों के लिए चुनौतीपूर्ण परिणाम सामने आए।