ब्रेकिंग न्यूज़

LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान

Bihar Election 2025: NDA की सुनामी में महागठबंधन हो गया साफ, इन सीटों पर दूसरे नंबर पर भी नहीं मिली जगह

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत हुई वहीं महागठबंधन बुरी तरह हार गया. कई सीटों पर महागठबंधन तीसरे और चौथे स्थान पर रहा, उसे दूसरे नंबर पर भी जगह नहीं मिली.

15-Nov-2025 03:40 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के साथ महागठबंधन पूरी तरह धूल में मिल गया। इस चुनाव में न केवल भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड ने शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि उनके सहयोगी दलों ने भी अभूतपूर्व जीत दर्ज की। वहीं, विपक्षी महागठबंधन की हार की प्रमुख वजह राष्ट्रीय जनता दल का लगातार गिरता ग्राफ रही।


शुरुआती मतगणना में तेजस्वी यादव अपनी राघोपुरा विधानसभा सीट से पिछड़ते दिखे, हालांकि बाद में उन्होंने बढ़त हासिल की। महागठबंधन के लिए चिंता का विषय यह भी रहा कि कई ऐसी सीटें रहीं, जहां यह गठबंधन दूसरे नंबर पर भी नहीं रह सका। कई छोटे दलों ने एनडीए को कड़ी टक्कर दी, लेकिन परिणामस्वरूप वे भी एनडीए की सुनामी के आगे टिक नहीं सके।


कई सीटों पर महागठबंधन को न तो जीत मिली और न ही दूसरे नंबर की जगह। बलरामपुर, जमालपुर, करगहर, कुशेश्वरस्थान, मोहनिया, परिहार, सिकटा, ठाकुरगंज और सुगौली जैसी सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार तीसरे या चौथे स्थान पर रहे। एनडीए की इस जीत ने बिहार की सियासत में नए समीकरण पैदा कर दिए हैं और विपक्षी महागठबंधन की कमजोरियों को उजागर किया है।



बलरामपुर: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की संगीता देवी ने जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मोहम्मद आदिल हसन रहे।

जमालपुर: जनता दल (यूनाइटेड) के नचिकेता ने जीत दर्ज की। उन्होंने भारतीय समावेशी पार्टी के नरेंद्र कुमार को 36,228 वोटों से मात दी।

करगहर: जनता दल (यूनाइटेड) के वशिष्ठ सिंह ने बहुजन समाज पार्टी के उदय प्रताप सिंह को 35,676 वोटों के अंतर से हराया।

कुशेश्वरस्थान: जनता दल (यूनाइटेड) के अतिरेक कुमार विजयी रहे। निर्दलीय प्रत्याशी गणेश भारती को 36,441 वोटों से मात दी।

मोहनिया: भाजपा की संगीता कुमारी ने निर्दलीय रवि शंकर पासवास को 18,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया।

परिहार: भाजपा की गायत्री देवी ने निर्दलीय रितु जयसवाल को 17,189 वोटों से मात दी।

सिकटा: जनता दल (यूनाइटेड) की समृद्धि वर्मा ने निर्दलीय खुर्शीद फिरोज अहमद को 47,144 वोटों के अंतर से हराया।

ठाकुरगंज: जनता दल (यूनाइटेड) के गोपाल कुमार अग्रवाल ने AIMIM के गुलाम हसनैन को 8,822 वोटों से हराया।

सुगौली: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता ने जनशक्ति जनता दल के श्याम किशोर चौधरी को 58,191 वोटों से मात दी।