मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
17-Dec-2019 08:21 AM
PATNA: राजधानी पटना में एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. टॉर्चर से तंग आकर युवती ने आत्महत्या कर ली है. पाटलिपुत्र इलाके के एक घर से युवती की डेड बॉडी बरामद की गई है. पटना में रहकर युवती प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी.
बेगूसराय की रहने वाली 26 साल की कोमल किराये के मकान में रहकर पटना में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी. शाम में जब उसकी रूम पार्टनर सब्जी लेने बाजार गई, उसी वक्त फांसी के फंदे पर लटक कर उसने सुसाइड कर लिया.
मृतका के पिता ने कोमल के पति पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है. परिजनों के मुताबिक कोमल का पति उसे आए दिन प्रताड़ित करता था, जिसके कारण उसने मौत को गले लगा लिया. मृतका के पिता ने बेटी के पति संजीव कुमार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.