एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर
04-Feb-2020 10:08 AM
PATNA: राजधानी पटना में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज कराई है. महिला के पति ने उसे तीन तलाक दिया है, जिसके खिलाफ पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता ने बताया कि उसका पति उसे छोटे कपड़े पहनने और शराब पीने के लिए फोर्स करता था. जिसका विरोध करने पर उसने तीन तलाक दे दिया.
बताया जा रहा है कि तलाक देने के बाद महिला के ससुराल वालों ने उसे घर से भगा दिया. महिला ने बताया कि इससे पहले भी उसने बीते 10 अक्टूबर को बिहार महिला आयोग में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत करने के बाद पीड़िता की सास ने पटना सिटी के खजूरबननना स्थित घर से उसका सारा सामान निकालकर उसे भगा दिया.
तीन तलाक के खिलाफ बिहार महिला आयोग में शिकायत करने के बाद पीड़िता ने दिल्ली के थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. आरोप है कि पहली बीवी को तीन तलाक देने के बाद आरोपी दूसरी शादी करने के फिराक में है. पीड़िता की शादी 4 साल पहले व्यवसायी इमरान मुस्तफा से हुई थी. पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद उसका शौहर बड़ी-बड़ी पार्टियों में छोटे-छोटे कपड़े पहन कर जाने के साथ शराब पीने का भी दबाव डालता था. जिसका विरोध करने पर उसने मारपीट की और उसे तीन तलाक दे दिया.