ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / तस्करी का नया तरीका: योगी सरकार का बोर्ड लगा बिहार आ रहे थे...

तस्करी का नया तरीका: योगी सरकार का बोर्ड लगा बिहार आ रहे थे तस्कर, हेडलाइट के अंदर से मिली शराब

01-Mar-2023 10:01 AM

By First Bihar

GOPALGANJ: शराबबंदी है लेकिन शराब की तस्करी करने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. आए दिन शराब की तस्करी करने के नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं. वही होली से पहले बिहार में शराब की तस्करी बढ़ गई है. वही पुलिस लगातार कार्रवाई कर उनके मंसूबों को नाकाम कर रही है. ताजा मामला गोपालगंज से है जहां पुलिस ने 15 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. 


बता दें पुलिस ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाया जिसमें 15 शराब तस्करों की गिरफ्तार की. उनके पास से एक इनोवा कार, एक एंबेसडर कार, तीन बाइक, एक साइकिल के साथ 177 लीटर देसी और 676 लीटर विदेशी शराब मिली. मिली जानकारी अनुसार कटेया में शराब कि तस्करी कर रही कार को जब्त की जिसपर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है. इस कार के हेडलाइट में शराब छिपाकर लाई जा रही थी. होली की तैयारी के लिए उत्तर प्रदेश से 597 पीस विदेशी शराब गोपालगंज लाई जा रही थी. 


वही पुलिस ने इन तस्करों के मंसूबों को नाकाम कर दिया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि एक तस्कर मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र के धनोज गांव निवासी अजय महतो है और दूसरा दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कबीर चंद्र का रहने वाला सुखराम महतो है.