ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / सीवान जेल में छापेमारी, दो कुख्यात अपराधियों के पास से मोबाइल बरामद

सीवान जेल में छापेमारी, दो कुख्यात अपराधियों के पास से मोबाइल बरामद

22-May-2020 03:42 PM

By Chandan

SIWAN : सीवान से बड़ी खबर सामने आ रही है। सीवान मंडलकारा में छापेमारी हुई है। छापेमारी में जेल से मोबाइल बरामद किया है। जेल में बंद दो कुख्यात अपराधियों के पास से मोबाइल बरामद किया गया है। जेल में मोबाइल मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 


सीवान मंडलकारा में छापेमारी में सीवान जेल में बंद कुख्यात चंदन सिंह और विशाल सिंह के पास से मोबाइल जब्त किया गया है। वार्ड नंबर 20 में बंद इन कैदियों के पास से मोबाइल बरामद किया गया है।


जेल के अंदर मोबाइल मिलने से जेल प्रशासन की कलई खुलती दिख रही है। सवाल ये पैदा होने लगे हैं कि जेल के अंदर क्या धडल्ले से मोबाइल का इस्तेमाल किया जा रहा है। अपराधियों के पास मिले मोबाइल के बाद प्रशासन कॉल डिटेल को खंगालने में जुट गया है। माना ये जा रहा है कि जेल के अंदर से धमकी मिलने की खबर पर ये सारी कार्रवाई की गयी है। हालांकि प्रशासन इस पूरे मामले पर फिलहाल कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।