राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
19-Jan-2026 06:28 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: पूर्णिया जिले के रूपौली अंचल कार्यालय में बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। तत्कालीन अंचल नाजिर सह निम्न वर्गीय लिपिक शिशिर कुमार पर अंचल अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी बैंक खाते से 24 लाख 27 हजार 840 रुपये की अवैध निकासी करने का आरोप है। मामले में अंचल अधिकारी शिवानी सुरभी ने लिखित आवेदन देकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी शिशिर कुमार वर्तमान में अनुमंडल कार्यालय धमदाहा में पदस्थापित है। उसके स्थानांतरण के बावजूद अब तक रूपौली अंचल नजारत का विधिवत प्रभार नहीं सौंपा गया था। प्रभार हस्तांतरण में हो रही देरी को लेकर अंचल अधिकारी द्वारा पत्राचार भी किया गया था।
इसी दौरान जब अंचल अधिकारी शिवानी सुरभी ने सैरात मद की राशि की जांच के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्थित अंचल कार्यालय के खाता संख्या 2363875409 का स्टेटमेंट निकलवाया, तो खाते में अपेक्षित राशि कम पाई गई। इसके बाद जब लेन-देन की विस्तृत जांच की गई, तो चेक के माध्यम से फर्जी निकासी का मामला उजागर हुआ।
जांच में सामने आया कि 1 अप्रैल 2023 से 31 दिसंबर 2025 के बीच आरोपी ने अंचल अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर चेक के जरिए कुल 24,27,840 रुपये की निकासी कर ली। जब इस अवधि के संदेहास्पद लेन-देन को लेकर रोकड़ बही और अन्य दस्तावेज मांगे गए, तो आरोपी कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका।
अंचल अधिकारी के आवेदन पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। सीओ शिवानी सुरभी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पूर्ण रूप से गबन का प्रतीत होता है और पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है।