मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
18-Dec-2019 02:32 PM
SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक पुलिसवाले की बेटी पर तेजाब से हमला किया गया है. भारत-तिब्बत सीमा पर तैनात पुलिसकर्मी की बेटी पर बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया है. इस घटना की शिकायत करने जब पीड़ित परिवार थाने गया तब हसनपुर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया .
घटना रोसड़ा अनुमंडल हसनपुर थाना क्षेत्र के भरवारा का है. बताया जा रहा है कि पुलिसवाले की बच्ची गेंद से खेल रही थी. खेलने के दौरान बच्ची की गेंद भारती देवी के दरवाजे पर चली गयी. गेंद लाने के लिए जब बच्ची और उसके परिवार वाले गये तब वो गाली गलौज करने लगे.
जिसके बाद आरोपी ने बच्ची पर एसिड फेंक दिया. तेजाब के कारण बच्ची का शरीर जल गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़ित परिवार जब हसनपुर थाना पहुंचा तब थानेदार ने प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया. जिसके बाद परिवार ने कोर्ट में मामला दर्ज कराकर इंसाफ की गुहार लगाई है.