मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
01-Apr-2021 07:13 AM
PATNA : पटना पुलिस के दावों को मुंह चिढ़ाते हुए अपराधी लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। राजधानी पटना में एक दवा कारोबारी के एजेंट की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बुधवार की रात पटना के आईजीआईएमएस गेट के ठीक सामने अपराधियों ने दवा कारोबारी के एजेंट वीरेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।
अपराधियों ने इस घटना को बुधवार की रात तकरीबन 8 बजे अंजाम दिया। दवा कारोबारी के एजेंट के साथ-साथ फोटोस्टेट की दुकान चलाने वाले वीरेंद्र यादव को अपराधियों ने निशाना बनाया। 34 साल का वीरेंद्र यादव आईजीआईएमएस की चहारदीवारी से सटे ब्रह्म स्थानी गली के रहने वाले था।।उसके पिता लाला प्रसाद रूपसपुर के जलालपुर में रहते हैं। अपराधियों की गोली से 9 साल का एक मासूम भी घायल हो गया। 9 साल के मासूम शेख अरबाज को अपराधियों की गोली जा लगी।।अरबाज के कूल्हे में गोली लगी है।
शेख अरबाज बेतिया के जगदीशपुर का रहने वाला है। वह अपने माता-पिता के साथ इलाज कराने पटना आया था। जिस वक्त अपराधियों ने वीरेंद्र यादव को निशाना बनाया उस वक्त अरबाज वहीं मौजूद था और अपराधियों की तरफ से चलाई गई गोली उसके कूल्हे में जा लगी। इस वारदात के बाद आईजीआईएमएस के गेट नंबर 3 के पास अफरा-तफरी मच गई। मासूम अरबाज होटल में बैठकर खाना खा रहा था। घटना के बाद इस पूरे इलाके में दुकाने तुरंत बंद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है। पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा का कहना है कि अपराधियों की पहचान की जा रही है। मृतक के परिजन कुछ लोगों को नामजद आरोपित बना रहे हैं पुलिस को उनकी तलाश में है।