ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

Bihar Crime News: बिहार में अपहरण के बाद मासूम बच्चे की हत्या, थाने के बाहर शव रखकर परिजनों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर गंभीर आरोप

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के गायघाट में तीन साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या कर दी गई। शव मिलने के बाद परिजनों ने थाने के बाहर प्रदर्शन कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। एसपी ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

26-Sep-2025 08:19 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर के गायघाट से आ रही है, जहां तीन साल के मासूम बच्चे की अपहरण के बाद बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। बच्चे का शव पड़ोस के घर के पास मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना के बाद मृतक बच्चे के परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर जोरदार हंगामा किया।


जानकारी के मुताबिक, सहनी टोला निवासी नरेश सहनी का तीन वर्षीय बेटे रिशु कुमार घर के बाहर से खेलने बाद से लापता था। घरवालों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी थी। इस बीच शुक्रवार को शिशु का शव आरोपी के घर के बगल में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस के टीम ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। जिस जगह शव मिला वहां पहुंचकर जांच की।


परिजनों का कहना है कि शव मिलने से पहले परिवार को डर था। इसकी जानकारी भी पुलिस को दी गई थी। बावजूद इसके पुलिस ने रिशु का पता लगाने का प्रयास नहीं किया। उधर, बच्चे का शव मिलने की जानकारी पर जुटी भारी भीड़ ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। थाने के बाहर शव रखकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। 


थाने के अंदर सैकड़ों ग्रामीण पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। मौके पर पुलिस ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। घरवालों का कहना था कि अगर समय रहते पुलिस एक्शन ले लेती तो रिशु जिंदा होता। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। पुलिस अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया।


ग्रामीण एसपी राजेश प्रभाकर ने बताया पुलिस परिवार की आवेदन पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं। आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि जांच में अगर किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आएगी तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।