ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

मोतिहारी में सड़क किनारे मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे 20 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है और एफएसएल टीम जांच में जुटी है।

21-Jan-2026 04:22 PM

By First Bihar

MOTIHARI: मोतिहारी में एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के भेला छपरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे एक युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में पड़ा था, जिसे देखकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।


घटना की सूचना मिलते ही तुरकौलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को यहां लाकर फेंका गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी दिलीप कुमार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सच्चाई सामने लाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया है, जो विभिन्न बिंदुओं पर साक्ष्य एकत्र कर रही है।


पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। वहीं, युवती की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है और आसपास के थाना क्षेत्रों में भी लापता युवतियों की जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

मोतिहारी से शहबाज आलम की रिपोर्ट