ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

"पत्नी को गर्भवती करो, 13 लाख रुपए पाओ!" ऑफर देखकर साइबर ठगों के जाल में फंस गया आदमी

मुजफ्फरपुर में एक मजदूर को "पत्नी को गर्भवती करने पर 13 लाख रुपए" का इनाम देने का लालच देकर साइबर ठगों ने फंसाया। फेसबुक विज्ञापन के झांसे में आकर अपनी जानकारी साझा की, अब ब्लैकमेलिंग का शिकार।

cyber crime

23-Feb-2025 08:49 AM

By First Bihar

साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपनाया और एक मजदूर को "पत्नी को गर्भवती करने पर 13 लाख रुपए" का इनाम देने का लालच देकर अपने जाल में फंसा लिया. फेसबुक पर मिले इस ऑफर को सच मानकर मजदूर ने अपनी जानकारी शेयर कर दी और अब जालसाज उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं. यह मामला मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के कफेन शहबाजपुर गांव का है, जहां पीड़ित अब धमकी और ब्लैकमेलिंग का शिकार हो गया है. मामला मुजफ्फरपुर का है.


पीड़ित मजदूर ने बताया कि उसने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें लिखा था- "पत्नी को गर्भवती करने पर 8 लाख रुपए और बच्चे के जन्म के बाद 5 लाख रुपए दिए जाएंगे!" इस ऑफर को देखकर मजदूर झांसे में आ गया और अपना नंबर भेज दिया. इसके बाद एक अजनबी ने कॉल कर बताया कि पैसे पाने के लिए पहले 250 रुपए भेजने होंगे, ताकि 5 लाख रुपए उसके अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएं. मजदूर झांसे में आ गया और उसने यह रकम भेज दी, जिसके बाद साइबर जालसाजों ने उससे पूरी जानकारी मांगी और भरोसा दिलाने के लिए एक फर्जी चेक की तस्वीर भी भेजी. फिर उसे बताया गया कि इस पूरी प्रक्रिया को कानूनी रूप से वैध बनाने के लिए उसे 7 हजार रुपये और जमा करने होंगे. 


जब मजदूर ने 7 हजार रुपये देने से मना कर दिया तो जालसाजों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया. कहा गया कि "तुम्हारे खाते में 5 लाख रुपये भेजे गए हैं, अगर 7 हजार रुपये नहीं भेजे तो तुम्हारे खिलाफ केस दर्ज हो जाएगा और तुम जेल चले जाओगे!" इस धमकी से मजदूर डर गया और उसने गांव के जनप्रतिनिधियों से मदद मांगी. 


ठगी का यह मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया है. पहले तो मजदूर ने लोक लाज के डर से किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन जब धमकियों का सिलसिला बढ़ गया तो उसने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. 


साइबर जालसाजों के जाल से बचने के लिए सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब ऑफर पर भरोसा न करें। अजनबियों के साथ कोई भी निजी जानकारी या बैंक डिटेल शेयर न करें। छोटी रकम ट्रांसफर करने के लिए कहने वाली स्कीमों से सावधान रहें और अगर आप धोखाधड़ी का शिकार हैं, तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन (1930) पर शिकायत करें।