मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
22-Feb-2023 04:22 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में पुलिस ने चिता पर शव को जलाने के दौरान अधजली अवस्था में एक महिला का शव बरामद किया है। छौराही थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव की है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नव विवाहिता को ससुराल वालों ने हत्या कर शव को जला रहे हैं इसी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चीता से अधजली अवस्था में महिला का शव बरामद किया है।
बताया जाता है कि बाजितपुर गांव निवासी मंजीत साह की शादी पिछले साल 2022 में समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के महारा गांव निवासी अंजू देवी के साथ की गई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वालों के द्वारा विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों का आरोप है कि 3 दिन पूर्व भी विवाहिता के साथ ससुराल वालों के द्वारा मारपीट की गई थी जिसके बाद मायके वालों के द्वारा पंचायती कराई गई थी।
मृतिका के मायके वालों का आरोप है कि आज सुबह सूचना मिली कि ससुराल वालों ने अंजू की हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर मायके वाले बाजितपुर गांव पहुंचे जहां घर पर कोई नहीं मिला। जब खोजबीन के दौरान बाजीतपुर गांव के बहियार पहुंचे तो वहां चिता बना कर शव को जलाया जा रहा था। घटना की सूचना पर छौराही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच अधजली शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।