ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / लखीसराय में लंबे अरसे बाद बड़ा नक्सली मूवमेंट, मुखिया कर घर पहुंचकर धमकाया

लखीसराय में लंबे अरसे बाद बड़ा नक्सली मूवमेंट, मुखिया कर घर पहुंचकर धमकाया

31-Mar-2021 07:45 AM

LAKHISARAI : जिले में लंबे अर्से बाद नक्सलियों की बड़ी गतिविधि देखने को मिली है। लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना इलाके के मदनपुर पंचायत स्थित खैरा गांव में होली की राहत लगभग 50 से 60 की संख्या में हथियारबंद नक्सलियों ने मूवमेंट किया। नक्सलियों ने स्थानीय मुखिया के घर पहुंच कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। यह नक्सली लेवी मांगने के मकसद से पहुंचे थे। मुखिया के घर नक्सलियों की धमक को आगामी पंचायत चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह नक्सली ट्रैक्टर पर सवार होकर खैरा गांव के एक पूर्व मुखिया का अपहरण कर लेवी वसूलने के मकसद से पहुंचे थे। पूर्व मुखिया की तरफ से जमालपुर किऊल रेल खंड के बीच के निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। पंचायत चुनाव में मुखिया पद के दावेदारों के बीच के दांव पेंच के नजरिए से भी इसे देखा जा रहा है। 


पुलिस को जानवर नक्सलियों के मूवमेंट के बारे में जानकारी मिली तो पीरी बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर कजरा नरोत्तमपुर स्थित एसएसबी की टीम कजरा और पीरी बाजार चीता टीम के साथ एसटीएफ के जवान भी पहुंचे लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले ही हथियारबंद नक्सली वहां से निकल चुके थे। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने कजरा पहाड़ की तरफ अपना रुख कर लिया। जानकार मान रहे हैं कि पुलिस और एसएसबी की बताता की वजह से नक्सली किसी वारदात को अंजाम नहीं दे पाए।