ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

Bihar Crime News: 50 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Bihar Crime News: खगड़िया में स्कॉर्पियो लूटकांड के दो वांछित अपराधी STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित था और लूट व डकैती के कई मामले दर्ज हैं।

26-Sep-2025 10:20 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया के चर्चित स्कॉर्पियो लूटकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महेशखूंट थाना क्षेत्र के काजीचक इलाके में 29 जनवरी 2020 को NH-31 पर एक ड्राइवर को बंधक बनाकर हुई वाहन लूट की घटना के दो वांछित अपराधियों को एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया है।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र कुमार उर्फ डोमा और पवन राज के रूप में हुई है। दोनों ही पटना जिले के रहने वाले हैं और इन पर पहले से ही 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। खगड़िया के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों पर लूट और डकैती से जुड़े कई संगीन मामले दर्ज हैं।


धर्मेंद्र उर्फ डोमा पर 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि पवन राज के खिलाफ 7 मामले दर्ज हैं। इन दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। बता दें कि 29 जनवरी 2020 को महेशखूंट थाना क्षेत्र में NH-31 पर स्कॉर्पियो वाहन को लूट लिया गया था। लुटेरों ने वाहन चालक को रस्सी से हाथ-पैर बांधकर सड़क किनारे फेंक दिया और वाहन लेकर फरार हो गए थे।

रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया