एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर
13-Feb-2021 11:06 AM
BHAGALPUR : बेखौफ अपराधियों का तांडव जिले में जारी है. हर दिन अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला भागलपुर के मधुसूदनपुर की है.
जहां अपराधियों ने JDU नेता के घर पर फायरिंग और बमबारी भी की. मिली जानकारी के अनुसार बताया है कि भीमकित्ता में जदयू के मीडिया सेल के नगर संयोजक कुणाल रत्नप्रिय के घर देर रात अपराधियों हमला कर दिया. बड़ी संख्या में आए नकाबपोश अपराधियों ने उनके घर पर दो राउंड फायरिंग की.
गोलियों की आवाज सुन जैसे ही वे दरवाजे की तरफ भागे अपराधियों ने बमबारी भी शुरू कर दी. अपराधियों ने घर के पास स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र में बम फेंका और भाग निकले.घटना के बारे में JDU के मीडिया सेल के नगर संयोजक कुणाल रत्नप्रिय ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. उस वक्त घर में सभी लोग बैठकर टीवी देख रहे थे, तभी गोलियों की आवाज सुनकर वे बाहर आ गए.
बाहर आने पर उन्होंने देखा कि 5-6 की संख्या में कुछ नकाबपोश थे और 4 गोलियां बगीचे में चलाईं. फिर भागते-भागते आंगनबाड़ी केंद्र में भी बम फेंक. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. घटनास्थल से बम के अवशेष बरामद हुए हैं.