मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
31-Mar-2021 07:25 AM
By PANKAJ KUMAR
GAYA : बीती रात गया में भारी बवाल देखने को मिला है। गया के मानपुर में एक युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने पर पथराव किया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से युवक की मौत हुई। मामला बुनियादगंज थाना इलाके का है जहां एक युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने थाने पर पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव की घटना के बाद एसएसपी आदित्य कुमार, सिटी एसपी राकेश कुमार समेत कई थानों की पुलिस वहां पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि झुमका पर प्रतिबंध के बावजूद मानपुर कलाली रोड में इसका आयोजन किया गया था। लोग डांस कर रहे थे। इसी बीच बुनियादगंज थाना पुलिस वहां पहुंची जिसके बाद भगदड़ मच गई। इस दौरान युवक रामस्वरूप प्रजापति भागने के दौरान गिर पड़ा। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई कर दी। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए। परिजनों का आरोप है कि घर के बाहर झुमटा का आयोजन हो रहा था और पुलिस ने भगदड़ मचाई और युवक के गिरने के बाद उसकी छाती पर पैरों से मारा गया, राइफल के कुंदे से उसकी पिटाई हुई जिसके कारण युवक की मौत हो गई।
इस घटना के बाद गया में देर रात तक हंगामा मचा रहा। गया के एसएसपी आदित्य कुमार ने कहा है कि पुलिस गश्ती के दौरान दो लोग आपस में लड़ाई कर रहे थे पुलिस ने उन्हें डांट कर भगा दिया था। एसएसपी के मुताबिक के युवक को कोई बीमारी होगी जिसके कारण उसकी मौत हुई हालांकि उन्होंने मौत की वजह कि जांच की बात कही है। एसएसपी ने कहा कि अगर इस मामले में किसी की संलिप्तता होगी तो बात सामने आते ही कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी आदित्य कुमार ने कहा है कि थाने पर पथराव करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है और हालात अब नियंत्रण में है।