ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, सदर अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा...

डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, सदर अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा

31-Mar-2021 08:58 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD: मॉडल अस्पताल का दर्जा मिले सदर अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गयी। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। इस दौरान परिजनों ने ऑपरेशन थियेटर से लेकर वार्ड तक हंगामा मचाया। परिजनों के हंगामे के बाद अस्पताल के कर्मचारी और डॉक्टर मौके से भाग खड़े हुए। 

news image


इस बात की सूचना अस्पताल के कर्मचारियों ने प्रबंधक हेमंत राजन को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे सदर अस्पताल के प्रबंधक ने हंगामा कर रहे मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। 

news image


बताया जाता है कि सदर प्रखंड के कर्मा भगवान निवासी आदर्श सिंह की पत्नी बेबी देवी प्रसव पीड़ा से ग्रसित थी। जिसे परिजन मंगलवार की रात सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां महिला की स्वस्थ हालत को देखकर चिकित्सकों ने अस्पताल में भर्ती कर लिया। आज बुधवार की दोपहर महिला की सिजीरियन ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। यही नहीं उसकी नवजात को भी चिकित्सक नहीं बचा सके। 

news image


जब परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली तो परिजन आक्रोशित हो उठे और लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस और अस्पताल प्रबंधक ने आक्रोशित परिजनों को किसी तरह शांत कराया। 

news image


आश्चर्य की बात तो यह है कि अस्पताल में घंटों हुए हंगामे के बारे में जब ड्यूटी पर तैनात नर्स से बात की गई तब उसने बताया कि इस मामले की उसे कोई जानकारी नहीं है। वही सीएस और डीएस ताला बंदकर मौके से फरार हो गये। परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगा मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। 

news image